Breaking News

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड की राष्ट्रीय युवा संसद में सीकर के सत्येंद्र योगी गरजे— बार-बार राजनीति नहीं, निरंतर प्रगति चाहिए

उत्तराखंड की राष्ट्रीय युवा संसद में सीकर के सत्येंद्र योगी गरजे— बार-बार राजनीति नहीं, निरंतर प्रगति चाहिए

बोले— आखिर देश कब तक चुनावी मोड पर रहेगा, अब भारत को विकसित भारत के मोड पर लाने का समय है

 सीकर।  उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में राजस्थान के सीकर निवासी युवा प्रतिनिधि सत्येंद्र योगी ने “एक देश, एक चुनाव” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत की जनता निरंतर विकास, सुशासन और प्रभावी प्रशासन की अपेक्षा रखती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश को विकास केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना होगा।

अपने संबोधन में सत्येंद्र योगी ने कहा, “बार-बार राजनीति नहीं, निरंतर प्रगति आवश्यक है। हमें यह विचार करना होगा कि देश की अधिकतम ऊर्जा विकास, रोजगार, शिक्षा, कृषि, नवाचार और आधारभूत संरचना के विस्तार में कैसे लगाई जाए। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें ऐसी व्यवस्थाओं पर विचार करना चाहिए जो प्रशासनिक दक्षता और विकास की गति को बढ़ाएं।”

उन्होंने “एक देश, एक चुनाव” के समर्थन में अपने विचार रखते हुए कहा कि इससे समय, संसाधनों और प्रशासनिक क्षमता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने पूरे देश में एक समान मतदाता सूची की अवधारणा पर भी विचार करने की आवश्यकता बताई।

सत्येंद्र योगी ने एसआईआर  का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, अद्यतनता और विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में हो तथा अपात्र प्रविष्टियों की समय-समय पर समीक्षा होती रहे, यह लोकतंत्र के स्वस्थ संचालन के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चुनावी सुधारों, सुशासन और जनभागीदारी पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। उनके अनुसार मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था विकसित भारत की आधारशिला हैं।

राष्ट्रीय युवा संसद में दिए गए उनके विचारपूर्ण एवं संतुलित वक्तव्य को सदन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने गंभीरता से सुना। विकसित भारत, चुनाव सुधार और सुशासन से जुड़े उनके सुझाव चर्चा का विषय बने रहे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ