Breaking News

6/recent/ticker-posts

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी पहुंचे झुंझनू BJP Kisan Morcha State President Kailash Chaudhary reached Jhunjhunu.

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी पहुंचे झुंझनू ,
किसानों को खेती में नवाचार और आर्गेनिक खेती पर दिया जोर 
झुंझुनू: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी कार्यभार संभालने के बाद पहली बार  प्रदेश में सभी संसदीय क्षेत्रों के दौरे के तहत झुंझनु पहुंचे, जहाँ भाजपा किसान मोर्चा झुंझनु के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में किसानों को खेती में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा भू उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया । साथ ही उन्होंने ने आर्गेनिक खेती बढ़ाने पर भी जोर देते हुए सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को भी समझाया तथा बरानी जमीनों में आर्गेनिक सर्टिफिकेशन करने के लिए भी प्रेरित किया । किसान मोर्चा झुंझनु की तरफ से जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर , जिला महामंत्री धर्मेंद्र  नेहरा और सहीराम गुर्जर ने समृति चिह्न भेंट किया । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तंवर , प्रभारी दुर्गा हटवाल , ओबीसी आयोग सदस्य एवं पूर्वजिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया , पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी , पूर्व विधायक  सुभाष पूनिया , सूरजगढ़ प्रधान बलवान मंच पर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कृषि  क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान  के लिए विजय लॉयल , मुकेश मांझू ,महावीर प्रसाद कुल्हरी, मनोज कुमार दीक्षित, अमर चन्द कुल्हरी , सन्तोष शर्मा , मगतुराम यादव, विजेन्द्र सिंह , हवासिंह सहित अनेक किसानों को सम्मानित किया गया । जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन  सर्जित जी ने किया । इस अवसर पर सुमेर कड़वासरा , प्यारेलाल ढुकिया, विनोद पूनिया, उमेश दुल्लड़,  डॉ नवीन ठोलिया जिला मीडिया प्रभारी , अनिल स्वामी सह जिला मीडिया प्रभारी , राजेंद्र चौधरी किसान मोर्चा जिला मंत्री , ईश्वर सिंह झेरली, महावीर भाम्भू , अशोक शर्मा बंगोठड़ी ,सन्दीप पारीक, इन्द्राज धींवा, बलबीर धायल, अशोक अहलावत, जोगेन्द्र मान, महेश बसावतिया, राजकुमार मुण्ड,लक्ष्मण मील, लीलाधर जाखड़, विकास भालोठिया, विनोद पूनियाआदि सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।राजेंद्र चौधरी किसान मोर्चा जिला मंत्री ने बताया प्रदेशाध्यक्ष जी शीघ्र ही किसानों के हितों ध्यान में रखते हुए विधानसभा वार कार्यक्रम बनाएगें जिनमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देववर्त  प्राकृतिक कृषि के जनक को भी झुन्झुनू जिलें की मींटीग में आमंत्रित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ