भारत माता के जयकारों के साथ गुढ़ागौड़जी में निकली 281 फिट तिरंगा रैली
आजादी की 75वी वर्षगांठ पर मनाए जा रहें अमृत महोत्सव के तहत गुढ़ागौड़जी में 281फिट तिरंगा रैली निकाली गई। दिनेश जाखड़ ने बताया कि सामाजिक संस्थान लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व में निकली गई तिंरगा रैली में कस्बे के श्री श्याम महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया। जे पी ज्वेलर्स के चेयरमैन बलवीर मांठ व क्यू आर टी के अध्यक्ष छगन सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि रैली भैरूं कॉलोनी से शुरू हुई जो कि बस स्टैंड से भोड़की चौराहे होते हुए पंच शहिद स्मारक पहुंची। जहां पर सूबेदार नंददेव सिंह पोसना व अंकेश खैरवा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं व गेट्स ने हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा व भारतमाता के जयकारे लगाएं। कस्बे के मुख्य मार्गों पर प्रबुद्धजनों द्वारा जगह जगह पर रैली पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान क्यू आर टी सचिव नेमिचंद कुल्हारी, कैप्टन बनवारी लाल, हवलदार सुरेश जाखड़, जगदीश मीणा, महावीर महला, रणवीर सिंह, हरिराम सैन, राजीव दायमा, सुरेश गुर्जर,राजकुमार गुर्जर, कैप्टन मनीराम, सुरेश जागिड़, सुनील मरोडिया, महेंद्र सहारण, वेदप्रकाश, नरोतम आदि मौजूद रहे। उधर बड़ागांव में भी भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली बड़ागांव से शुरू होकर शीथल, बालाजी, टीटंनवाड़, बालाजी, गुढ़ागौड़जी, चंवरा होते हुए रामदेव करणीराम स्मारक पहुंची। जंहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने कि आवश्यकता है। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे गूंजे।
0 टिप्पणियाँ