सैनी समाज संस्थान नवलगढ़ के द्वारा रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आज महात्मा फुले की 199 जयंती के उपलक्ष में सैनी समाज संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक विक्रम सिंह जाखल थे। विशिष्ट अतिथि पवन मांवडिया ओबीसी आयोग सदस्य और भाजपा नेता रवि सैनी थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था नवलगढ़ के अध्यक्ष माखनलाल सैनी ने की थी। सवाई सिंह जग्गूका, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सैनी पूर्व अध्यक्ष गजानंद सैनी पूर्व चेयरमैन जुगल किशोर सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेश सैनी प्रभाती लाल सैनी चिराना मंचसीन थे। संस्था महामंत्री सुरेंद्र कलवानिया और कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सैनी व प्रकाश सैनी ने किया।इस अवसर पर सैनी समाज संस्था में रक्तदाताओं ने 755 यूनिट रक्तदान किया गया। विधायक महोदय और अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा अधिकारी दीपचंद पंवार, हरिराम सैनी,पूर्णमल सैनी नटराज होटल,बलदेव सैनी, राजकुमार सैनी भारती स्कूल,अनोखा सैनी, नरसिंह सैनी, बंशीधर मेघवाल,केसर देव सैनी, जगदीश सैनी सागर स्कूल, विनोद सैनी, फूलचन्द सैनी,सुनील सैनी, मुकेश सैनी, बाबूलाल सैनी, दुर्गेश सैनी अनिल सैनी, जगदीश बागड़ी, सुभाष लाम्बा चैलासी, पंकज सैनी,विनोद सैनी, निरंजन सैनी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ