मुकुंदगढ़ मंडी में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा और कानून पालन पर जोर दिया।
मुकुंदगढ़ मंडी स्थित श्रीमती रामकुमारी पीजी महाविद्यालय में महिला जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, कानून और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर ए.एस.आई. जगपाल सिंह एवं उनकी टीम की सदस्य श्रीमती सुमन, पिंकी, सुशीला व सुनीता ने भाग लेकर महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। ए.एस.आई. जगपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है, इसलिए सभी को जागरूक रहकर कानूनों का पालन करना चाहिए।
टीम सदस्य सुशीला ने महिलाओं को सुरक्षा उपायों एवं कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे वे आत्मनिर्भर और सजग बन सकें।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अशोक सहरिया ने किया, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम ने उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपने अधिकारों को समझने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

0 टिप्पणियाँ