वन महोत्सव कार्यक्रम में चौधरी रामेश्वरलाल मूलाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलडी में हुआ वृक्षारोपण ।
नवलगढ़। नवलड़ी। ग्राम के चौधरी रामेश्वर लाल मूलाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलड़ी में वन महोत्सव कार्यक्रम में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवम हरित राजस्थान के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया।
ऑक्सीजन जन आंदोलन "एक व्यक्ति–एक पेड़" अभियान, सांखू (जिला सीकर) के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू के मार्गदर्शन में "एक पेड़ मां के नाम", "एक पेड़ देश के नाम", "एक पेड़ खुद के नाम" तथा "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए।
वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। विद्यालय परिसर में 31 पौधे लगाए गए । इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू का आत्मिक सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह कालेर ने भी वृक्षारोपण अभियान की जानकारी देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। व्याख्याता सुभिता कुमारी का जन्मदिन आम का पेड़ लगाकर मनाया गया।
कार्यक्रम में वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह कालेर, दीपक कुमार सुनिया उप प्रधानाचार्य, सुभिता कुमारी व्याख्याता, मनवीर सिंह व्याख्याता, धर्मेंद्र सिंह व्याख्याता, सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, राजेश कुमार वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, राजबीर सिंह अध्यापक, राजेश कुमार नारनोलिया अध्यापक, खुशबू स्वामी अध्यापक ,पूजा कुमारी सहायक कर्मचारी, धोली कुमारी सहायक कर्मचारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ