शहर के मुख्य मार्गों से निकली मातृ शक्ति शौर्य वाहन रैली
नवलगढ़ में पहली बार हुई मातृशक्ति शौर्य वाहन रैली का शुभारंभ शुक्रवार को घेर का मंदिर से हुआ ।रैली मुख्य मार्गों से होती हुई सूर्यमंडल रामलीला मैदान में पहुंची जहां पर हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर भाग लिया।
रैली की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं में समिति के अध्यक्ष शिवरतन मुरारका,संयोजक रामकुमार सिंह राठौड़, सह संयोजक राममोहन सेकसरिया, नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार,श्रीकांत मुरारका,विश्वनाथ जोशी, दीनानाथ रूंथला, रामस्वरूप घुघरवाल, मोहनलाल चूड़ीवाल, हरिराम सैनी, पवन शर्मा, श्याम सुंदर सेकसरीया, अजय चिरानिया, सूर्यप्रकाश पीपलवा, अशोक शर्मा, शंकर गुर्जर, पंकज सैनी,खंड प्रचारक अभिषेक कुमार
सर्व हिंदू समाज की आज दोपहर सवा दो बजे से सूर्यमण्डल में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्म सभा, संत प्रवचन एवं प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाश माली द्वारा देशभक्ति गीत होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवरतन मुरारका ने बताया कि कार्यक्रम में महंत दिनेश गिरी महाराज, महंत योगी चेतननाथ महाराज, महंत योगी जीतनाथ महाराज, महंत ओमनाथ महाराज, अवधेशाचार्य महाराज, योगी मोहननाथ महाराज, महंत महावीर जती महाराज, साध्वी डॉ योगश्रीनाथ महाराज सहित शेखावाटी के अनेक साधु संत पधारेंगे। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी करेंगे।आज होने वाली भव्य कलश यात्रा ठीक सवा 1 बजे गणेश मंदिर, गायत्री मंदिर व महर्षि मंगलदत्त स्मारक भवन से कलश यात्रा व शोभायात्रा शुरू होगी। जिनका त्रिवेणी संगम होकर सूर्य मण्डल पहुंचेगी। कलश यात्रा सम्पन्न होने के पश्चात लक्की ड्रा निकाला जाएगा।आयोजन समिति के संयोजक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बस्ती बस्ती में युवा कार्यकर्ताओं की टोली लगी हुई है।
हिन्दू सम्मेलन को लेकर पूरे नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
शहर के मुख्य मार्गों से गुंजा मातृ शक्ति का शौर्य, निकली ऐतिहासिक वाहन रैली!
जहाँ नारी, वहाँ विजय — मातृ शक्ति ने संभाली कमान, सड़कों पर दिखा शौर्य का मान!
मां की ममता और वीरांगना का साहस, मातृ शक्ति शौर्य रैली बनी जन-आवाज!
घरों से निकलकर सड़कों पर उतरी मातृ शक्ति, बदला शहर का दृश्य और सोच!
नारी नहीं अब केवल पहचान, शौर्य की चलती हुई मिसाल — मातृ शक्ति वाहन रैली!
ढोल-नगाड़ों के संग गूंजा संदेश — नारी शक्ति ही राष्ट्र की विशेष शक्ति!
शहर की सड़कों पर आज इतिहास लिखा गया, मातृ शक्ति ने शौर्य दिखा दिया!

0 टिप्पणियाँ