सैनी-माली समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव।
नवलगढ़। सैनी-माली समाज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी जयपुर में प्रस्तावित सीपी सैनी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव को लेकर सैनी समाज के लोग राजस्थान के विभिन्न जिलों से 25 फरवरी 2026 को बड़ी संख्या में जयपुर में एकत्रित होंगे और शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव करेंगे । प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
"इन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा विधानसभा घेराव"
सैनी, माली, कुशवाह, मौर्य व शाक्य समाज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार सरकार तक अपनी आवाज़ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह आंदोलन किया जाएगा।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
1. सैनी, माली, कुशवाह, मौर्य, शाक्य समाज को अलग से 12% आरक्षण दिया जाए।
2. माली फूलों बोर्ड को देव नारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार देकर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं।
3. भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट का गठन किया जाए।
4. महात्मा ज्योतिबा फुले दम्पत्ति को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
5. आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए।
6. समाज की सुरक्षा हेतु SC-ST एक्ट की तर्ज पर विशेष कानून बनाया जाए।
7. महात्मा फुले दम्पत्ति का संग्रहालय स्थापित किया जाए।
8. अलग से बागवानी विकास बोर्ड का गठन हो।
9. उच्च शिक्षा हेतु महात्मा फुले फाउंडेशन बनाया जाए।
10. विश्वविद्यालयों में ज्योतिबा फुले दम्पत्ति शोधपीठ स्थापित की जाए।
11. मंडियों में प्राथमिकता के आधार पर दुकान/स्थान आवंटन किया जाए।
सैनी समाज ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
नवलगढ़ में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सैनी समाज की विशाल रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
सैनी समाज की 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नवलगढ़ क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। चिराना से सरपंच राजेन्द्र सैनी के नेतृत्व में हजारों लोगों का हुजूम विशाल रैली के रूप में नवलगढ़ पहुंचा और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं उदयपुरवाटी से संदीप सैनी के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित हुए।
नवलगढ़ सैनी समाज संस्था द्वारा सैनी छात्रावास प्रांगण में रैली के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। संस्था अध्यक्ष मखन लाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष गजानंद सैनी पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सैनी , रवि सैनी , राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान प्रदेश मिडिया प्रभारी सुभाष चौबदार सहित नवलगढ़ के गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सभा में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए 25 फरवरी 2026 को जयपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भागीदारी का आह्वान किया।
"सरपंच राजेन्द्र सैनी उद्बोधन में अधिक से अधिक जयपुर चलने का आह्वान किया"
सरपंच राजेन्द्र सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी को होने वाले विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए समाज को पूर्ण एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब शासन और प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि समाज जाग चुका है और अपने अधिकारों के लिए संगठित है।
उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे चिराना से नवलगढ़ तक निकली विशाल जनजागरण रैली में समाज ने अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है। अब सभी समाजबंधुओं से आह्वान है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव में भाग लें।
राजेन्द्र सैनी ने कहा कि यह अधिकारों की लड़ाई है और समाज अपने हक के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने नारे के साथ संबोधन समाप्त किया—
“जय महात्मा फूले, जय ज्योतिबा फुले, जय क्रांति।”

0 टिप्पणियाँ