Breaking News

6/recent/ticker-posts

संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ में भव्य “ज्ञानोदय महोत्सव–2026” सम्पन्न Grand “Gyanodya Mahotsav – 2026” concluded in Gayatri Vidyapeeth, the birthplace of values.

संस्कारों की जन्मभूमि  गायत्री विद्यापीठ में भव्य “ज्ञानोदय महोत्सव–2026” सम्पन्न


 अत्यंत भव्य, गरिमामय, ऐतिहासिक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। 

विद्यालय परिसर में प्रातःकाल से ही उत्सवमय वातावरण व्याप्त था। 

विद्यार्थियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को अभूतपूर्व ऊँचाई प्रदान की।
संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ में आज 
  पूज्य महाराज श्री सेवा दास जी महाराज, पीठाधीश्वर खटीकान बगीची, सीकर के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। उनके कर-कमलों द्वारा विज्ञान की विशाल एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला, समृद्ध प्रज्ञा पुस्तकालय तथा आधुनिक कंप्यूटर लैब का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। 

अपने आशीर्वचनों में महाराज श्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना जागृत करने की साधना है। उन्होंने विद्यालय द्वारा प्रारम्भिक कक्षाओं से प्रयोगात्मक शिक्षा तथा डिजिटल सुविधाओं के विस्तार को दूरदर्शी एवं समाजहितकारी कदम बताते हुए कृष्ण कुमार दायमा के सान्निध्य में गायत्री विद्यापीठ प्रबंधन की सराहना की।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दया शंकर जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में वही विद्यार्थी आगे बढ़ेगा जिसे प्रारम्भ से ही प्रयोगात्मक ज्ञान और तकनीकी दक्षता प्राप्त हो। उन्होंने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में घुलनशीलता, घनत्व, चुंबकीय गुण, विद्युत परिपथ आदि प्रयोगों की व्यवस्था को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने शिक्षाविद् कृष्ण कुमार दायमा के द्वारा इस पिछड़े बस्ती में किए गए शिक्षा ओर सामाजिक बदलाव की सराहना की।


विशिष्ट अतिथियों में भामाशाह बाबू लाल तोषावड़ा, समाजसेवी कैलाश चोटियां, मेजर डी. पी. शर्मा, ए.ई.एन. भंवर लाल जांगिड़, स्टेशन सुपरिटेंडेंट संपत चावला, रामावतार सबलानिया, चौथमल सोकरिया, पीरामल दायमा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक मुरारी लाल सोनी, ताराचंद बिरोल, गायत्री परिवार के महेंद्र जी कारी,, गायत्री परिवार ट्रस्टी बृजलाल मारोठिया, डॉ. अनिल शर्मा,जगदीश जांगिड़, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति और पारदर्शी व्यवस्था की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार दायमा ने की। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वे और उनकी पूरी टीम दिन-रात समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थी तैयार करना है जो ज्ञान में प्रखर, संस्कारों में दृढ़, अनुशासन में आदर्श और व्यवहार में श्रेष्ठ हों। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला और आधुनिक कंप्यूटर लैब को भविष्य निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह पहल बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान एवं डिजिटल युग के अनुरूप दक्षता प्रदान करेगी।
वाईस प्रिंसिपल श्रीमती ज्योति दायमा ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री विद्यापीठ संस्कार और विज्ञान का संगम है, जहाँ तीसरी कक्षा से ही विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा दी जाती है और आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से सहयोग और विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।
इसी भावना से पुस्तकालय को समृद्ध बनाया गया है, जहाँ विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साहित्य उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों को खेल, अनुशासन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतिथियों के करकमलों से पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, गरिमा और ऊर्जा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। “ज्ञानोदय महोत्सव–2026” ने यह संदेश दिया कि जब स्पष्ट उद्देश्य, समर्पित नेतृत्व और समाज का सहयोग एक साथ जुड़ते हैं, तब शिक्षा वास्तव में परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनती है।
इस अवसर पर महाराज श्री का शाल ओढ़कर,श्री फल भेट करके पुष्पहार पहनाकर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा,डायरेक्टर संतोष दायमा, एकेडमिक डायरेक्टर संतोष दायमा ने स्वागत किया |
सभी अतिथियों का माला गजरा साफा पहनाकर गायत्री विद्यापीठ परिवार की ओर से सम्मान किया गया|
इस अवसर पर पत्रकार  ओम प्रकाश सैनी, महावीर टेलर, रविन्द्र पारीक, हेलो के  नवलगढ़ हुक्म सिंह ,कमल पंवार, का भी अतिथियों ने गायत्री परिवार के द्वारा माला साफा ,मोमेंटो देकर सम्मान किया गया
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ रणवीर सिंह,कैलाश सैनी,रोहिताश जांगिड़,राजेश कुमार चौहान,विद्याधर सांखला,सुनील सैनी,पंकज सैनी, संतोष दायमा,ज्योति दायमा,राकेश सैनी,विजय दायमा, प्रिया स्वामी,संगीता पायल,अलका तोमर,रिया शर्मा, ऋद्धि शर्मा,तनुजा सैनी, अमर लाल सोकरिया, राजेश कुमार नायक, बाबूलाल चावला, सांवरमल असवाल, चंदगीराम सांखला, सांवरमल दायमा, रिछपाल चावला, सीताराम घोड़ेला, विनोद जी सैनी (पोदार कॉलेज), जगदीश जी जांगिड़, पार्षद सुनील जी, राधेश्याम असवाल, प्रहलाद जी चावला, महावीर प्रसाद चावला, राजेंद्र प्रसाद चावला, भगवती प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार एचरा, स्कूल शिक्षा परिवार नवलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला सचिव जमीर आरिफ, गौरव बंगलिया, पंकज शाह,नंदकिशोर सोनीभागता राम बागड़ी, श्याम तंवर, रणवीर ढाका, गणेश सांखला सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ