Breaking News

6/recent/ticker-posts

रामोत्सव: वक्ता बोले मंदिर बन गया है, अब हमें 'राम राज्य' की संकल्पना को धरातल पर उतारना है... Ramotsav: Speaker said that the temple has been built, now we have to implement the concept of 'Ram Rajya' on the ground...

रामोत्सव: वक्ता बोले मंदिर बन गया है, अब हमें 'राम राज्य' की संकल्पना को धरातल पर उतारना है...

नवलगढ़। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नवलगढ़ की विभिन्न बस्तियों में रामोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने बताया कि पूरे प्रखण्ड में 20 स्थानों पर रामोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का उद्धहरण देते हुए कुटुंब प्रबोधन व सामाजिक समरसता के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। 
इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ में रामोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल मारोठिया ने की। सत्संग प्रमुख श्यामसुंदर सेकसरिया ने प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। सुभाष पीपलवा व भवानी शंकर सैनी ने राम भजन सुनाए। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण के आदर्शों से नई पीढ़ी को परिचित करवाने और समाज के वंचित वर्गों को गले लगाने की आवश्यकता है। मंदिर बन गया है, अब हमें 'राम राज्य' की संकल्पना को धरातल पर उतारना है। हमें हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत और सामाजिक असमानता को समाप्त करना होगा। प्रत्येक हिंदू परिवार में संस्कार, स्वाध्याय और सेवा का भाव जाग्रत करना ही सच्चा रामोत्सव है। श्याम सुंदर सेकसरिया ने कहा कि श्री राम प्रतापी राजा और मर्यादा पुरुषोत्तम है।‌‌ श्री राम से हम कर्तव्य पालन, धर्म परायण, संयम, उदारवाद, ज्ञान का सम्मान और समरसता भाव से जीवन जीने की प्रेरणा ले सकते हैं। अंत में राम आरती और शांति मंत्र के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष गोरधन सिंह मारवाड़, सुरेश सोनी, नरोत्तम शर्मा, सुनील चोटिया, सुभाष सिंह कच्छावा, सुभाष पीपलवा, भवानी शंकर सैनी, रवि धूत, रामावतार शर्मा, पवन सिंह कच्छावा, भगवती प्रसाद शर्मा, त्र्यंबकेश्वर मणि त्रिपाठी, रमेश परसरामपुरिया, शंकर लाल गुर्जर, अनिल जांगिड़, गणेश पाराशर, प्रमोद दर्जी, मनोज सोनी, राजु पीपलवा, चंद्रप्रकाश, अर्चना सेकसरिया, कुसुम दर्जी, आशा शर्मा,  सुमित्रा सोनी, सुनीता परसरामपुरिया सहित सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
 राजकीय काॅलोनी स्थित शिव मंदिर में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र से हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रीराम के चरित्र के बारे में बताया। प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत ने पंच परिवर्तन के बारे में बताया। श्रीराम के आदर्शों, धर्म व सत्य को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा इसी शिव मंदिर में महीने के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को पाक्षिक सत्संग करने का निर्णय लिया गया। अंत में राम आरती व शांति मंत्र के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, हर प्यारी स्वामी, तारा, परमेश्वरी जाखड़, चिड़िया देवी, कमला मील, अंजु सैनी, गुलाब कंवर, सावित्री देवी, मोहिनी देवी, सुख देवी, परमेश्वरी देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दुर्जनपुरा में स्थित प्रेम नगर आवासीय कॉलोनी के बालाजी  मंदिर में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र से हुई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता प्रमुख डॉ. जगदीश प्रसाद कड़वासरा ने श्रीराम के चरित्र के बारे में बताया। श्रीराम के आदर्शों, धर्म व सत्य को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। डॉ कड़वासरा ने यह भी बताया कि रामनवमी को श्री राम का जन्मदिन मनाने के लिए नवलगढ़ शहर में आयोजित की जाने वाली विभिन्न झांकियों  में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा इसमें नारी शक्ति का भी आह्वान किया गया।  इसी  मंदिर में महीने के प्रत्येक मंगलवार को सत्संग करने का निर्णय लिया गया। अंत में राम आरती व शांति मंत्र के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती विनोद देवी चलका, श्रीमती संजना सीगङ , वरिष्ठ अध्यापक श्री दिनेश महला, आदित्य, चंद्र प्रकाश, श्री चंद्रपाल सेवानिवृत्ति हवलदार ,श्री राम कुमावत, अनुज, आलोक, श्री हरिराम, दिवांशु, भानु प्रकाश, रतनलाल, श्याम सुंदर, शिव भगवान, प्रकाश सैनी, एवं लड्डू गोपाल  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोर राम मंदिर परिसर में रामोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अनेक महिला पुरुषों ने राम दरबार की पूजा अर्चना की एवं राम जी के भजन गाए। कार्यक्रम में खंड सहसंयोजी का ममता सैनी ने भगवान श्री राम को आदर्श पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने केवट निषाद को प्रिय मित्र बनाकर एवं शबरी के झूठे बेर खाकर समाज में समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया। अंत में सभी ने श्री राम की आरती के बाद जय श्री राम के नारे लगाए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् खंड सहसंयोजिका ममता सैनी, सरोज सोनी, पूजा सैनी, मनीषा सैनी, आशा सैनी, सुगना देवी, मंजू, कल्पना, उर्मिला, ममता जांगिड़, शांति देवी, किरण देवी, पुष्पा देवी, पायल, सुनीता सैनी, सुनीता, उर्मिला, नेहा, सरिता आदि मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
नागरपुरा बालाजी मंदिर परिसर में रामोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अनेक महिला पुरुषों ने राम दरबार की पूजा अर्चना की एवं राम जी के भजन पर सभी झूम उठे। कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत ने पंच परिवर्तन आधारित संदेश के माध्यम से भगवान श्री राम को आदर्श पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने केवट निषाद को प्रिय मित्र बनाकर एवं शबरी के झूठे बेर खाकर समाज में समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने मानव ही नहीं अपितु प्रकृति के प्रत्येक घटक यथा पशु, पक्षी, वनस्पति, नदी, पहाड़ आदि सभी से आत्मीय जुड़ाव रखकर सनातन के वसुदेव कुटुंबकम को चरितार्थ किया। अंत में सभी ने श्री राम की आरती के बाद जय श्री राम के नारे लगाए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत, विजय सोती, यशपाल जोशी, मनोज जोशी, सांवरमल जांगिड़, मातृशक्ति खंड संयोजिका अनिता कुमावत, कुसुम जांगिड़, पिंकी जांगिड़, निकिता जांगिड़, मीना जांगिड़, कविता जांगिड़, संजू जांगिड़, विद्या देवी शर्मा, सरला शर्मा, सावित्री देवी थ्योरी, द्रोपती शर्मा, मीरा सैनी, सुनीता जांगिड़, बबीता शर्मा, कमला देवी, संपत्ति देवी, संतोष देवी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ