Breaking News

6/recent/ticker-posts

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने भूपेश पारीक को सौंपी नवलगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने भूपेश पारीक को सौंपी नवलगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी

जन्मदिवस पर हुआ सम्मान, सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

नवलगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने अपने सेवा कार्यों का विस्तार करते हुए संभाग प्रभारी मनोज शर्मा के अनुशंसा पर भूपेश पारीक को नवलगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। 
ट्रस्ट के सीकर-चूरू जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने नवलगढ़ प्रवास के दौरान उन्हें ट्रस्ट का दुपट्टा पहनाकर नई जिम्मेदारी प्रदान की। यह अवसर भूपेश पारीक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष बन गया। इस दौरान उनका जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद, दीन-दुखियों एवं वंचित वर्गों की सहायता करना है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना भी ट्रस्ट की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट सरकार और आमजन के बीच सेतु बनकर कार्य करेगा, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी मिले और वे उनका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में समाजसेवी काका कैलाश चोटिया ने भूपेश पारीक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने साफा, दुपट्टा, माला एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही विश्वास जताया कि भूपेश पारीक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नवलगढ़ क्षेत्र में ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

इस गरिमामय आयोजन में अनु महर्षि, प्रधान भारत स्काउट गाइड मुरली मनोहर चोपदार, नरेश बागड़ी, दीपक शाह, वार्ड पार्षद अनिल सैनी, विनोद सैनी, ओमी पंडित, दुर्गा प्रसाद डीडवानिया, परसरामपुर प्रभारी राकेश कुमावत, जितेंद्र कुमावत सहित ट्रस्ट के अनेक कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नई जिम्मेदारी के साथ समाजसेवा के कार्यों को और गति देने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ