Breaking News

6/recent/ticker-posts

कसेरु फुटबॉल मैदान में किया पौधारोपण Plantation done at Kaseru football ground

कसेरु फुटबॉल मैदान में किया पौधारोपण

कसेरु। फुटबॉल मैदान कसेरु में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया।

ऑक्सीजन जन आंदोलन “एक व्यक्ति–एक पेड़” अभियान, सांखू (जिला सीकर) के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू तथा पर्यावरण प्रेमी मनोहर लाल गुर्जर के संयुक्त मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम”, “एक पेड़ देश के नाम”, “एक पेड़ खुद के नाम” एवं “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए।

पर्यावरण प्रेमी मनोहर लाल गुर्जर ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल मैदान परिसर में 21 पौधे लगाए गए !

वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने भी वृक्षारोपण अभियान की जानकारी देते हुए आमजन एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समस्त नवयुवक मंडल कसेरु के सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ