साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया नई कार्यकारिणी गठित
सर्वसम्पन हुये साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव
साईकिल पोलो खेल में भी सरकारी नौकरी अवसर होगें प्रदान
प्रदेश भर के साईकिल पोलो से सदस्य बैठक लिए पहुचे डूण्डलोद
कुछ सदस्यो ने ऑनलाईन तो कुछ डूण्डलोद आकर लिया भाग
डूण्डलोद। साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नई कार्यकारिणी का चुनाव खेल मंत्रालय भारत सरकार के नियमानुसार(स्पोटस कोड 2011 के अनुसार) राजस्थान के झुन्झुनुं के डूण्डलोद किले में निर्वलमान सेशन जज कैलाश मिश्रा निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंगलवार को किया गया।
नई कार्यकारिणी ने साईकिल पोलो फेडरेशन के संरक्षण के रूप में ठाकुर रघुवेन्द्र सिंह का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी मे अध्यक्ष एयर मार्शल प्रदीप बायर मध्यप्रदेश से उपाध्यक्ष ग्रुप कैप्टन दीपक अहवुवालिया उतराखण्ड सीए बीएस ठाकरे महाराष्ट्र सुवेन्द्रो मलिक पं. बंगााल से सचिव के पद दिनेश सार्वे सहसचिव व्ही आर. चन्नावार छतीसगढ़ से व अरूण कुमार कर्नाटक सहसचिव राजेश सिंह इंडोलिया उतरप्रदेश से कोषाध्यक्ष पी एम अबुबेकर केरल से बने।
ये बनें कार्यकारीणी सदस्य
श्राजकुमार मोहंली तेलगाना,पी रमेश कुमार तमिनाडु, सिं. कै. पांडे बिहार, जि. कुमार पॉडेचेरी, अहसान अली जम्मू कश्मीर,डी नागराज आन्ध््रा प्रदेश,बलविन्दर वगैर पंजाब बिंदी त्रिवेद्वी गुजरात कार्यकारिणी सदस्य बनें।
नई कार्यकारिणी के साथ बैठक मे सर्वसमति से जागातिक प्रतियोगिता भारत में 2022 में आयोजित होगी। वही बैठक में बताया कि फेडरेशन कप (पुरूष ) का आयोजन फरवरी 2021 में उतराखण्ड की राजधानी देरादून में आयोजित होना निश्चय किया।
0 टिप्पणियाँ