Breaking News

6/recent/ticker-posts

कृषि विधेयक पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं - हरिराम रणवां bjp dataramgarh

दांतारामगढ़ में हुई किसान चौपाल,
दांतारामगढ़ (सीकर)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को सीकर जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। दांतारामगढ़ में भी किसान चौपाल का आयोजन रघुनाथ महाविद्यालय में किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों को दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे किसानों को प्रधानमंत्री की ओर से किसान निधि खाते में सहायता राशि भी भिजवाई गई।
 इधर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की ओर से लाए गए कृषि विधेयक किसानों के लिए लाभदायक हैं। लेकिन राजनीति की रोटियां सेकने वाले लोग देश के किसानों को गुमराह कर रहे हैं और वह कृषि कानूनों को गलत बता रहे हैं जबकि सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि  विधेयक किसानों के लिए बेहद हितकारी हैं। रणवां ने कहा कि देश के किसानों को राजनीति करने वालों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रभु सिंह गोगावास, दांतारामगढ़  की नवनिर्वाचित प्रधान गेंद कवर, उप प्रधान सुशीला कुमावत, पूर्व उप प्रधान बसंत कुमावत, किसान नेता गोविंद सिंह लांबा, राजेंद्र सिंह धीरजपुरा, राजेंद्र सिंह भारीजा सहित मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  के चित्र पर माल्यार्पण किया व दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में दांतारामगढ़ क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ