Breaking News

6/recent/ticker-posts

दुनिया में पाए जाने वाले जीव जंतुओं में चमगादड़ ही एकमात्र स्तनधारी प्राणी है जो उड़ता है bet

दुनिया में पाए जाने वाले जीव जंतुओं में चमगादड़ ही एकमात्र स्तनधारी प्राणी है जो उड़ने में सक्षम होता है आज दुनिया भर में करोना महामारी के रूप में फैला हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि यह वायरस चमगादड़ की वजह से ही फैला है इसलिए यह कहा जा सकता है कि हो सकता है कि आने वाले समय में चमगादड़ को लेकर नकारात्मकता बढ़ सकती है जिससे चमगादड़ के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है चमगादड़ रात में उड़ता है हमने अक्सर अपने घरों में बड़े बुजुर्गों से यह कहते हुए सुना है कि चमगादड़ आकर कान के चिपक जाता है जिससे उसको छुड़ाने के लिए चिमटे को गर्म करके फिर उससे चमगादड़ को पकड़कर खींचा जाता है हमारे भारत में आज भी कई जगह चमगादड़ को अच्छा नहीं माना जाता है  चमगादड़ को बुरी आत्मा का साया  या एक रहस्यमई जीव माना जाता है इसलिए चमगादड को अशुभ माना जाता है केरल में कुछ समय पहले निपाह वायरस फैला था जिससे लोगों की मौत भी हो गई थी चीन में चमगादडो को शुभ माना जाता है इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए चीनी लोग चमगादड़ का सूप पीते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ