Breaking News

6/recent/ticker-posts

प्रदेश उपाध्यक्ष कुलहरी ने व्यापार मंडल से की वार्ता dr Suman kulhari gadhwal

प्रदेश उपाध्यक्ष कुलहरी ने व्यापार मंडल से की वार्ता
श्रीमाधोपुर। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व श्रीमाधोपुर प्रभारी सुमन कुलहरी ने श्रीमाधोपुर के व्यापार मंडल व विभिन्न सामाजिक संगठनों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाकर शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कुलहरी को खुलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया। कुलहरी ने दर्जनों सामाजिक संगठनों व उनके पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। कुलहरी ने कहा कि केंद्र आम गरीब, किसान व मजदूरों के हित में काम कर रही है। लोगों को जागरूक रहकर केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होने आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के हित में मतदान करने की अपील की। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सराकर के मंत्री से लेकर अफसर तक माल बटोरने में लगे है। आम नागरिक महंगाई के बोझ तले दबा है। सरकार बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। शिक्षा विभाग में लाखों पद खाली चल रहें है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सरकार रिक्त पदों पर भर्ती नहीं करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारों को संविदा भर्तियो के नाम पर स्कूलों में चक्कर कटवा रही है । सम्पूर्ण कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ