कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा गांव गांव ढाणी ढाणी जाएगी जन आक्रोश रैली
नवलगढ़: 1दिसंबर पोदार कॉलेज के सामने थोरी फार्म हाउस पर जन आक्रोश रैली को लेकर तीसरे दिन भी कृष्ण कुमार जानू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कृष्ण कुमार जानू ने कार्यकर्ताओं की जन आक्रोश रैली को लेकर नब्ज टटोली। आगामी दिनों में जन आक्रोश रैली के जरिए जनता के बीच सरकार के खिलाफ बड़ा संदेश देने की तैयारी चल रही है। इसी बीच नवलगढ़ विधानसभा में भी कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी भाजपा नेताओं ने कर ली है। प्रदेश भाजपा की ओर से सरकार की नाकामियों को लेकर गांव-गांव तक रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोहार्गल धाम से 4 दिसंबर को यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 4 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बार-बार कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जन आक्रोश रैली संयोजक प्रभारी सुभाष लांबा ने सभी कार्यकर्ताओं को विचार विमर्श करने के लिए बुलाया जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। मंच पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुलहरी गढ़वाल, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, रैली संयोजक सुभाष लांबा, मेजर जयराम, राजेश कटेवा, गिरधारीलाल इंदौरिया ,विक्रम सिंह जाखल,ओमेंद्र चारण, वीरपाल सिंह शेखावत, महावीर प्रसाद भामू उपस्थित रहे । इस कार्यकर्ता बैठक में नवलगढ़ ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राजेश पूनिया, लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर, चैलासी मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी, रुपनगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, शब्द प्रकाश बियान, विजय सोती, भवानी सिंह चिराना नरेंद्र सिंह पूनिया, हितेश थोरी, गोवर्धन सिंह शेखावत, जयंती बील, श्यामसुंदर जांगिड़, विनोद पारीक चिराना, विनोद सैनी, पप्पू लाल, बीरबल यादव, सतपाल सिंह, जगदीश प्रसाद गोठड़ा, घनश्याम, सुमित अग्रवाल, मनफूल ढाका ,अजय नागोरा, अमरचंद, संतोष शर्मा, चुन्नीलाल कुमावत, संजय सैनी ,अभिषेक गढ़वाल, अमरचंद ,मक्खन लाल ,रघुवीर सिंह सरपंच घोड़ीवारा ,महेश नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ