स्कूलों में भी धूमधाम से मनाएं रामनवमी
गुढ़ागौड़जी। ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य ने सभी स्कूलों में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाए जाने का आग्रह किया है।वे सोमवार को दूडिया गांव के शहीद सुरेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को बिस्किट वितरण कर रहे थे। मुकुंदगढ़ के संत चेतननाथ व गंगानाथ आश्रम के वीरेंद्र गिरी के सानिध्य में ढाई सौ बच्चों को बिस्किट बांटे।
0 टिप्पणियाँ