Breaking News

6/recent/ticker-posts

दांता रामगढ़ में खदान में डूबने से दो युवको की मौत Two youths died due to drowning in the mine in Danta Ramgarh

खदान में भरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, 4 घंटे बाद मिले शव

दांतारामगढ़ (सीकर)। दांतारामगढ़ इलाके के बाज्यावास गांव में शुक्रवार दोपहर एक खदान में भरे पानी में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी वीरेन्द्र व राजेन्द्र सिंह है, जो दोपहर में खदान में नहाने आए थे लेकिन पानी में उतरने के बाद वापस नहीं लौटे। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम को 15 मिनट के बाद वीरेन्द्र का शव तो मिल गया। जबकि 4 घंटे की तलाश के बाद राजेन्द्र का शव मिला।
राहगीर को कपड़े व मोबाइल दिखने पर हुआ संदेह

जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र सिंह व राजेन्द्र सिंह दोपहर करीब दो बजे खदान में नहाने आए थे। यहां पानी के पास ही कपड़े, जूते व मोबाइल रखकर दोनों पानी में नहाने उतर गए थे। जो वापस नहीं आए। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीर ने जब उनके कपड़े व अन्य सामान घटना स्थल के पास देखा तो संदेह होने पर उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर उपखंड अधिकारी राजेश मीणा व दांतारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पहले स्थानीय लोगों ने की कोशिश

दोनों युवकों को निकालने के लिए पहले स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। पर काफी देर तक सफलता नहीं मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। जो करीब छह बजे घटना स्थल पहुंची। इसके बाद पांच गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब 15 मिनट की कोशिश पर वीरेन्द्र का शव तो मिल गया, लेकिन राजेन्द्र का शव 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिल पाया।
मजदूरी करते थे युवक, कई दिनों से जा रहे थे नहाने

जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त थे। जो मजदूरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से वे रोजाना बंद पड़ी खदान में नहाने आ रहे थे। लेकिन, आज जब वह नहाने पानी में उतरे तो फिर वापस नहीं लौटे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ