आजादी की 75वी वर्षगांठ पर जन आशिर्वाद यात्रा निकाली जायेगी।
नवलगढ डूण्डलोद फाटक पर झुन्झुनू सांसद श्री नरेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली और कार्यकर्ताओ से मीटिंग सफल बनाने के सुझाव लिए। उन्होंन बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी की 75वी वर्षगांठ पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र में 75 जन आशिर्वाद यात्राये निकाली जायेगी।जिसके तहत नवलगढ विधान सभा क्षेत्र में 9 सितम्बर को सोटवारा, बडवासी,कोलसिया व 10 सितम्बर को गोठडा और टोडपुरा निकाली जायेगी।जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा ने सबका आभार जताया व धन्यवाद प्रकट किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा,चेलासी पंचायत समिति सदस्य सुभाष लाम्बा,मुकुन्दगढ मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा,चैलासी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चन्द सैनी,बसावा मण्डल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर,कारी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कर्णावत,खिरोड सरपंच महावीर भाम्बू,राजेश कटेवा,टोडपुरा सरपंच भंवर सिंह धीवा,गोठडा सरपंच अर्जुन लाल,बागोरिया सरपंच राजेन्द्र सैनी,पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया,रामनिवास डूडी सरपंच सांवरमल,नवलगढ पार्षद जयप्रकाश शर्मा,हितेष थ्योरी,चन्द्र शेखर मिश्रा,हरिसिंह सोलंकी,मोहन जी गोठडा,इन्दाज मील,नरेश चेलासी योगेश सुनिया,सरदार सिंह पबाना,सुरेंद्र सैनी बडवासी भीम सिंह बडगुर्जर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ