पुर्व विधायक का जन्मदिवस मनाया
फतेहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया के जन्म दिवस पर उनके कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने उनके जन्मदिन पर शनिवार को माला पहना लंबे जीवन की कामना की। पूर्व विधायक को बधाई देने के लिए उनके कार्यालय में दिनभर लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के दर्शन कर फतेहपुर के पौद्धार सदन स्थित कार्यालय मे सर्दी मे जरूरतमदों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम का अयोजन किया। क्योकि पारा दस दिनों से लागतार यहंा पंाच डिग्री से नीचें चल रहा है। इस लिए कार्यकर्ताओं ने महरिया का जन्मदिवस जरूरतमदों को कम्बल वितरण कर मनाया।
फिर से फतेहपुर की राजनिति मे महरिया सक्रिय होते नजर आये ।गौरतलब है कि भाजपा से टिकट कटनें के बाद महरिया बागी हुए थे चुनाव लड़ा था फिर जीता था। वही अब घनश्याम तिवाड़ी के भााजपा मे एन्ट्री के बाद शेखावाटी के दो नेताओं का नाम भाजपा मे शामिल होनें मे आ रहा है। जिनमें पुर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया व पुर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा है। इस दौरान अमित तिवाड़ी,विजय जोशी,सुर्य प्रकाश ,राजकुमार चोटिया,सुरेश ढांढण,मोनू चोटिया,रतन महर्षि,दिनेश भरतिया,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ