झुंझुनूं। नवलगढ़ निवासी साहित्यकार रमाकांत सोनी को साहित्य संगम संस्थान बिहार इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर मंत्र व प्रदेश अध्यक्ष स्नेहलता द्विवेदी ने बिहार काव्य सारथी सम्मान से सम्मानित किया है वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुई प्रतियोगिता में उत्तम काव्य सर्जन करने पर मातृका विवेक साहित्यिक मंच दिल्ली तथा राष्ट्रीय दैनिक देशभक्ति मंच धार मध्यप्रदेश ने ऑनलाइन काव्यपाठ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय हास्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया है।
कविवाणी कविता काव्य पाठ समिति भिंड मध्य प्रदेश व राष्ट्रीय साहित्य कला मंच ग्वालियर की ओर से गांधी जी पर श्रेष्ठ सृजन करने पर गांधी नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर द्वारा काव्य सृजन पर कलम योद्धा सम्मान से नवाजा है
0 टिप्पणियाँ