Breaking News

6/recent/ticker-posts

बिरोल सरपंच अनिता कुमारी को बनाया नवलगढ सरपंच फोरम का अध्यक्ष

12 अगस्त को भी सरपंचो ने टोडपुरा सरपंच भंवर सिंह धींवा को बनाया था सरपंच फोरम का अध्यक्ष
नवलगढ में एक और गठित हुई सरपंच फोरम की कार्यकारिणी
नवलगढ से ऐंकर कस्बे के पंचायत समिति परिसर के सभागार हाल में आज बुधवार को नवलगढ सरपंच फोरम अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया हुई। जिसमें बिरोल सरपंच अनिता कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वही इस दौरान सरपंच फोरम की कार्यकारी का विस्तार भी किया गया।  जिसमे निशा कुमारी व  सुभीता दूत को उपाध्यक्ष, सुमेरसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह शेखावत, आंनद कुमार बुगाला, मनोज कुमार मुंड, महेंद्र कुमार सैनी व श्रीमती सुनीता देवी को सरक्षंक बनाया गया है। श्रीमती प्रकाश देवी व रतनलाल बोयल को सचिव,  श्रीमती हीरामणि,श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती पुष्पा कंवर को सदस्य बनाया गया है। सरपंचो की ओर से नवगठित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। वही चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई सरपंच उपस्थित नही रहे। ज्ञात रहे 12 अगस्त को भी कई सरपंचो की मौजूदगी में सरपंच फोरम के चुनाव सम्पन्न हुये थे। जिसमें भंवरसिंह धींवा को सरपंच बनाया गया था। और सरपंच फोरम की कार्यकारिणी का गठन किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ