Breaking News

6/recent/ticker-posts

नवलगढ़ विधानसभा के संतों ने की गौ माता प्रतिष्ठा ध्वज स्थापना कार्यक्रम में शिरकत। Saints of Nawalgarh assembly participated in the Gau Mata Pratishtha flag hoisting program.

नवलगढ़ विधानसभा के संतों ने की गौ माता प्रतिष्ठा ध्वज स्थापना कार्यक्रम में शिरकत।
नवलगढ़ ज्योति पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  महाराज द्वारा संचालित भारत यात्रा के दौरान आयोजित धर्म सभा का कार्यक्रम जयपुर में आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शंकराचार्य जी का माल्यार्पण दुपट्टा श्रीफल भेंट कर सम्मान स्वरूप आरती के बाद स्वागत किया गया। संतों में सर्वप्रथम ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित किया और गौ माता की सेवा एवं रक्षा का संकल्प आए हुए सभी भक्तों को दिलाया। गौ माता को राज्य माता घोषणा करने के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री भजनलाल  से मौखिक आग्रह किया। संत दिनेश गिरी  महाराज, संत प्रकाश दास  महाराज, वर्तमान भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज, राजेंद्र  राठौड़, अनेक संतों ने सभा को संबोधित किया और गौ माता के रक्षा की गुहार लगाई। राज्य माता का सम्मान गौ माता को मिले आदरणीय मुख्यमंत्री  से निवेदन किया। संत योगी चेतन नाथ महाराज, सर्व दर्शन अखाड़ा समिति अध्यक्ष ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज, संत महावीर जति जी महाराज, सोमनाथ महाराज, संत योगी जीत नाथ महाराज, संत योगी सुंदरनाथ महाराज, संत योगी अनिल नाथ महाराज सहित नवलगढ़ विधानसभा के सैकड़ो गौ भक्त गौविधायक नवलगढ़ शंकर लाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ