Breaking News

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नवलगढ़ में आयोजित समारोह को किया सम्बोधित Chief Minister Bhajan Lal Sharma addressed the function organized in Nawalgarh.

डबल इंजन की सरकार का संकल्प हो रहा है साकार "मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नवलगढ़ में आयोजित समारोह को किया सम्बोधित"
नवलगढ़ /सुभाष चन्द्र चौबदार/मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि झुंझुनूं वीर जवानों और मेहनतकश किसानों की धरती है। यहां के जवानों ने देश व मां भारती के लिए सवौच्च न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सैनिक झुंझुनूं जिले से ही है। यहां का युवा फौजी बन देश के लिए मर मिटने की भावना रखता है। मुख्यमंत्री शनिवार को झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में ऎतिहासिक यमुना जल समझौते पर  आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार  संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा करने पर काम कर रही है। हमारी सरकार ने दो महिने में ही यमुना के पानी का वर्षो पुराना वादा पूरा किया। सरकार बनते ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने,सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाने,किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने और गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 125 रुपए प्रति ऋृक्वटल का अतिरिक्त बोनस देने जैसे निर्णय कर हर वर्ग को राहत पहुंचाई गई है।
अब राज्य में चलेगा  कानून का राज ः
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय पूरे राज्य में  भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था। भ्रष्टाचार का आलम ये था कि जब पूर्व मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के एक कार्यक्रम में पूछा कि क्या ट्रांसफर में भ्रष्टाचार होता है, तो सभी ने एक में स्वर में हां में जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि पहले नागरिक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। संगठित अपराध और अपराधियों ने आतंक मचा रखा था। हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। मगर अब प्रदेश में  माफिया और गुण्डों का नहीं, बल्कि कानून का राज चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आते ही संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। अपराधियों को किसी भी हाल में नही बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।हम एसआईटी का गठन कर इन सभी दोषियों को  सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में हो रहा चहुंमुखी विकास ः
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। वर्ष 2014 के बाद देश आमूलचूल परिवर्तन का साक्षी बना है। चाहे गरीब कल्याण हो, आधारभूत ढांचे का विकास हो, रक्षा क्षेत्र हो या सीमाओं की सुरक्षा का मामला हो, देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है और आने वाले समय में भारत विश्व का मुकुट बनेगा।

केंद्र और अन्य राज्यों की सरकारों का भी मिल रहा सहयोग ः
यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए वरदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमें केंद्र सरकार के साथ ही अन्य राज्य सरकारों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। हाल ही में केंद्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार ने ऎतिहासिक समझौता कर  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर किया और इस परियोजना के कार्य को गति दी। इस परियोजना के धरातल पर आने से राज्य के 21 जिलों की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा और करीब 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई का पानी भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शेखावाटी क्षेत्र की तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार में ऎतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ। समझौते पर 4 माह में डीपीआर बनाने के साथ ही अपने इस कार्यकाल में चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नीम का थाना जिले में पानी पहुंचाने का काम करेगी। शेखावाटी की जनता के लिए यह समझौता वरदान साबित होगा। शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल के साथ ही सिचाई के लिए भी पानी मिलेगा। 
समारोह को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जल के महत्वपूर्ण को बखुबी समझती है, इसीलिए मात्र दो माह के कार्यकाल में सरकार ने ऎतिहासिक फैसला कर जल के क्षेत्र में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिले में नहर के नाम पर लोगों को छला गया था। मगर हमारी सरकार ने नहर के क्षेत्र मे एमओयू कर जिले को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में चौतरफा विकास करवाया जाएगा। नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने मुख्यमंत्री शर्मा के सामने नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को रखा और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, मुकेश दाधीच, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, के.डी. बाबर, पवन मावंडिया, शुभकरण चौधरी, निषित चौधरी, सुरेन्द्र सैनी फूलवाला, गोविन्द सिंह राठौड, माया गुर्जर भी मंचस्थ रही। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला व विजय हिन्द जालिमपुरिया ने किया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ो की संख्या में आमजन मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नवलगढ़ हेलीपैड पहुंचने पर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने उनकी अगुवाई की। वहीं डॉ शालिनी तोमर गरसा ने सीएम को गुलदस्ता भेंट किया व जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला व दुपट्टे पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ