नवलगढ 29 मार्च 2023 कस्बे के दुर्जनपुरा गांव में स्थित गोगाजी महाराज मंदिर परिसर में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगो ने सम्राट अशोक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष गजानन्द सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। गजानन्द सैनी ने अशोक महान के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके शासनकाल, शिक्षा व चिकित्सा के लिए किए गए कार्यो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अशोक महान ने शिल्प तथा स्थापत्य कला के विकास में भी बड़ा योगदान दिया। उसके काल के बड़े स्तम्भ आज भी भारतीय कला के उत्कृष्ट नमूने माने जाते हैं। इस प्रकार राष्ट्र निर्माणकारी कार्य करके भारतीय इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने हेतु हम भी प्रेरणा ले सकते है।
इस दौरान राजकुमार सैनी, मनोज जमालपुरिया, हरिसिंह महला कैरू, कुडीलाल जमालपुरिया, विनोद सैनी, चिरंजीलाल जमालपुरिया, गणेश रुनला, गौरुराम सैनी, पंकज मील, विक्रम सैनी, पिंटू सैनी, मुकेश सैनी, शंकरलाल सैनी, महावीर तंवर, कुडीलाल तंवर सहित कई लोग मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ