Breaking News

6/recent/ticker-posts

राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिक की मशाल यात्रा का नवलगढ़ में हुआ स्वागत mashal Yatra


नवलगढ़.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश तथा खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष विधायक कृष्णा पूनियां के नेतृत्व में प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिकों का आयोजन किया जाना है। जिसके बारे में अधिक से अधिक लोगों को इन खेलों की जानकारी पहुंचाने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। जो शुक्रवार को सुबह 10 बजे सीकर से रवाना होकर नवलगढ़ में सुबह 11 बजे पहुंची इस मशाल यात्रा का स्वागत नवलगढ़ पंचायत समिति के सामने किया । सुंडा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इन खेल ओलंपिक में जोड़ा जाएगा ऐसे खिलाड़ियों तक भी जानकारी पहुंचे। जो स्कूल—कॉलेज छोड़ चुके है। लेकिन वे किसी ना किसी खेल में प्रतिभा को रखते है। इसलिए यह यात्रा निकाली जा रही है। नवलगढ़ से यात्रा झुंझुनूं के लिए रवाना नवलगढ़ प्रदान दिनेश सुंडा ने हरी झंडी दिखाकर किया इस दौरान नवलगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी नृसिंह प्रसाद तिवाड़ी बी ई ई ओ जयसिंह कुल्हारी सी बी ओ अशोक शर्मा पशु चिकित्सक डॉ राजेश यादव पी ई ई ओ विकास देवठिया उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल प्रबंधक रामेश्वरी नवलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष शोयब खत्री नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चौटिया मुकुन्दगढ़ नगरपालिका चेयरमैन मनिष चौधरी पंचायत समिति सदस्य असीम पूनिया पंचायत समिति सदस्य कमल किशोर अनू महर्षि दीपक और समस्त पंचायत समिति स्टाफ मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ