Breaking News

6/recent/ticker-posts

मंदाकिनी एक काव्य तरंग साझा संकलन का विमोचन Mandakini Ek Poetry Tarang Shared Compilation Released

अलायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड़ ने किया मंदाकिनी एक काव्य तरंग साझा संकलन का विमोचन

अभिव्यक्ति प्रकाशन द्वारा प्रकाशित संकलन मंदाकिनी एक काव्य तरंग में नवलगढ़ के कवि रमाकांत सोनी की साझा संकलन में रचनाएं प्रकाशित हुई। शुभचिंतकों व मित्रों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  डा मनीष शर्मा, डा मीनाक्षी शर्मा,डा अरविंद वशिष्ठ, सज्जन जोशी,संत कुमार सारथी, सुरेश कुमार जांगिड़, काशीनाथ मिश्रा, महेश कुमार मिश्रा, श्रीकांत पारीक, महेश कुमार सैनी  व सभी साहित्य प्रेमियों ने कवि को बधाई दी।
कवि रमाकांत सोनी वीर रस, देश भक्ति गीत, दोहा, छंद, मुक्तक आदि विधाओं में लेखन करते हैं। वे राष्ट्रीय साहित्यिक मंच कुछ बात कुछ जज्बात मंच में राष्ट्रीय सचिव,राष्ट्रीय साहित्यिक मंच शब्दाक्षर में जिला अध्यक्ष झुंझुनू, हिंद देश परिवार दिल्ली इकाई में उपाध्यक्ष, लोक संस्कृति मंच में जिला महामंत्री के रूप में साहित्यिक सेवाएं दे रहे हैं।
उनकी अनेक साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हुई है।संदर्श शिखा,ईश्वर का अनुपम उपहार बेटियां प्राज्ञ साहित्य अभिव्यक्ति, 
काव्य के मोती,हौसला काव्य संग्रह, महाराणा प्रताप 
  रचना ई पत्रिका,काव्य सागर ई पत्रिका,ढुंढाणी बातें ई पत्रिका
का्व्य सरिता ई पत्रिका,शांति दूत
दृष्टि एक काव्य बेला,शौर्य प्रकाश,
अभिव्यक्ति,नवधा भक्ति संस्कार अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ व दिव्य दर्शन भारती से प्रकाशित साझा संकलन में रचनाएं प्रकाशित है।
दैनिक नवज्योति,दैनिक अंबर, जन सोनी,भोर की किरण मैड़ महिलादीप, करंट ज्वाला आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित हुई।आकाशवाणी जयपुर से राजस्थानी भाषा में प्रसारण 2 जूलाई 2021को काव्य पाठ किया।इनकी ई बुक बुलंद हौसले अभिव्यक्ति प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ