पशु सखियां गांव—ढाणियों में बताएंगी पशुपालन के बारे में
प्रधान दिनेश सुंडा ने 50 पशु सखियों को प्रशिक्षण के बाद बांटे किट
नवलगढ़, 25 फरवरी। राजीविका मिशन के तहत पंचायत समिति क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत अब क्षेत्र में संचालित करीब 600 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों में से 50 महिलाओं को उनकी रूचि के अनुसार पशु सखियों के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। शुक्रवार को इनके प्रशिक्षण के समापन के बाद प्रधान दिनेश सुंडा ने इन्हें एक विशेष किट दिया। जिसमें वे अपने पास पड़ौस के पशुओं का ना केवल प्राथमिक उपचार कर पाएगी। बल्कि पशुपालन से आमदनी बढाने के टिप्स भी देंगी। प्रधान दिनेश सुंडा ने बताया कि राजीविका मिशन के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे है कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे महिलाओं को उनकी रूचि के अनुसार ही विभिन्न रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए। सुंडा ने बताया कि 50 पशु सखियों को प्रशिक्षण देने के बाद वे काफी खुश नजर आई और वे भी अब गांवों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पशुपालन को बढाने में सहयोग देगी। आयोजित हुए कार्यक्रम में राजीविका नवलगढ़ प्रबंधक सुश्री लिनु एल्धो, एरिया कॉर्डिनेटर महेशकुमार, एलआरपी रवि, मामराज, विकास, पंसस असीम पूनियां, मोना राठौड़ व जिला परिषद सदस्य बजरंगलाल आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ