लक्ष्मणगढ़ 13 जून। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण भवन में रविवार को *सूरत महानगर पालिका के पार्षद व पाटोदा निवासी पंडित विजय चौमाल* का सर्व समाज के लिए कोविड-19 में की गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गौड विप्र गौरव से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में विजय चौमाल ने सर्व समाज के उपयोगार्थ ऑक्सीजन सिलेंडर, ओक्सो मीटर, सैनिटाइजर, मास्क आदि स्थानीय प्रशासन को अपनी मातृभूमि के लिए व सीकर, झुंझुनू, चूरू सहित पूरे शेखावाटी में उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने इस गौरव की घड़ी में विजय चौमाल को गौड़ विप्र गौरव से सम्मानित किया। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने चोमाल का शॉल, साफा, प्रतीक चिन्ह, स्मृति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर *शिक्षाविद रामनिवास शर्मा, सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, बालकृष्ण जोशी* सहित गौड़ विप्र सेवा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ