थानागाजी(अलवर)। डीसी सुरेर न्यूज़ रिपोर्टर,
थानागाजी विधानसभा में पहली बार बह रही है विकास की गंगा विधायक कांति लाल मीणा आते ही क्षेत्र की हर ढाणी ढाणी में पेयजल व सड़कों का बजट पहुंचा है विधायक के आते ही क्षेत्र में हर समस्या का समाधान हाथों-हाथ किया जा रहा है,राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित बजट 2021-22 में थानागाजी विधानसभा क्षेत्र को 2 बड़ी सड़कों की सौगात दी गई थी। थानागाजी विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने बताया की बड़े प्रयासो से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने थानागाजी की अत्यावश्यक दो सड़को के निर्माण की घोषणा की थी , जो थानागाजी क्षेत्र में टोडी लुहारान से किशोरी तक एवं राजगढ़ क्षेत्र में खोदरीबा से आसन रेडिया जिला सीमा तक वाया टोड़ा जयसिंहपुरा तक बनाई जानी है। राज्य सरकार ने इन बजट घोषणाओं को त्वरित गति से मंजूरी प्रदान करते हुए कल टोडी लुहारान से किशोरी तक सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 70 लाख रुपये एवं खोहदरीबा से आसन रेडिया जिला सीमा तक वाया टोड़ा जयसिंहपुरा तक सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। थानागाजी विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने बताया कि यह दोनों सड़के क्षेत्र के जनता के लिए बहुत बड़ी आवश्यकता थी। धार्मिक आस्था की दृष्टि से लाखों भक्तो का आवागमन इन्ही सड़को से होता है , इनके बनने से आमजन के साथ साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की आम जनता की विकास में भागीदारी सम्भव हो सकेगी और दौसा बांदीकुई जाने की सहजता से सुविधा मिल सकेगी। थानागाजी विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत का आभार एवं धन्यवाद प्रकट भी किया है।
0 टिप्पणियाँ