नवलगढ 31 अगस्त कस्बे में भाजपा कार्यकर्त्ताओ की ओर से भाजपा के जिला संगठन प्रभारी जालिम सिंह भाटी के नेतृत्व में बिजली की बढ़ी हुई दरो के विरोध में आज मुख्यमंत्री के नाम अधिशाषी अभियंता हरिराम कालेर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पहले पैवेलियन से लेकर विधुत कार्यलय तक विरोध रैली निकाली गई। वही विधुत विभाग कार्यलय के पास में भाजपा कार्यकर्त्ताओ की ओर से विरोध प्रदर्शन कर नारे बाजी की गया। वही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सीएम अशोक गहलोत के पुतले का भी दहन किया गया । इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी की है। जिससे आम जनता त्रस्त है। वही भाजपा नेता रवि सैनी ने कहा कि एक तरफ तो जनता कोरना 19 महामारी से त्रस्त है वही गहलोत सरकार की ओर से बिजली व पेट्रोल व डीजल की दरों में भारी बढ़ोतरी की गई जिससे आम जनता त्रस्त है। इस दौरान सरपंच फोरम के अध्यक्ष भंवरसिंह धींवा, बागोरियो की ढाणी के सरपंच राजेन्द्र प्रसाद सैनी, रामनिवास डूडी, मेजर जयराम ने भी अपने विचार वक्त किये। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, किसान मोर्चा के फूलचंद सैनी, गोठड़ा सरपंच अर्जुनलाल, चैलासी मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद सैनी, बसावा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह गुर्जर, कारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कर्णावत, विनीत घोड़ेला, विजय सोती, दिनेश कुमावत, नदीम भाटी सहित कई भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद
0 टिप्पणियाँ