सैनी समाज संस्थान ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 193 की जयंती फतेहपुर शेखावाटी 3 जनवरी 2024 यहां सैनी समाज संस्थान के तत्वधान में सावित्रीबाई फुले की 193 सी जयंती मनाई गई। श्रीमती सावित्री कोचिंग क्लासेस चतुरदास की ढाणी रोड फतेहपुर के प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में सैनी समाज के गणमान्य जनों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में हुए इस समारोह के अध्यक्षता दयाराम सैनी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में नौरंग गढ़वाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कमला देवी पापटन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। सर्वप्रथम मां सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण वी पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा सैनी समाज संस्थान की तरफ से गणमान्य अतिथियों को समाज का दुपट्टा उठाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के मोहनलाल गढ़वाल राजकुमार राकसिया श्थावरमल गढ़वाल बुद्धमल गढ़वाल शंकर लाल पापटवाण मोहनलाल सिंगोदिया मदनलाल गढ़वाल बुद्धम्मल कटारिया भवरलाल पवार सांवरमल सिंगोदिया पार्षद रामस्वरूप गढ़वाल पार्षद ज्योति कटारिया पार्षद विनोद कटारिया पार्षद प्रमोद खटोलिया सचिन जाजम प्रहलाद बागड़ी आचार्य रामगोपाल शास्त्री रामनिवास गढ़वाल बालूराम कटारिया राम प्रसाद बबेवा रामकरण चंदोलिया रूढ़करण किरोड़ीवाल विनोद ग़ौङं जगदीश गढवाल महेश राकसिया आदि गणमान्य जनों ने भाग लिया मुख्य वक्ता के रूप में प्रहलाद बागड़ी ने कहा कि हमें सावित्रीबाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने समाज की बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाकर अपने पैरों पर खड़ा करना चाहिए साथ ही समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक जागरूकता लाकर सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर समाज को आगे बढ़ना चाहिए। अपने वक्तव्य में अपने उद्बोधन में बालूराम कटारिया ने कहा कि हमें सरकारी तथा गैर सरकारी महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
युवा पार्षद रामस्वरूप गढ़वाल ने समाज के युवाओं से शिक्षा चिकित्सा कृषि राजनीति और व्यवसाय में बढ़-चढ़कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।आचार्य राम गोपाल शास्त्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले वह धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले द्वारा समाज के लिए किए गए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयासों की चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरने की बात कही। अंत में समारोह के आयोजन करता दयाराम राकसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में समाज के भामाशाह हो मुकेश बालन बुद्धमल खड़ोलिया महेश राकेश दिनेश गौड़ आदि का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सैनी ने किया।अलका सीता देवी सीमा हिमानी कांता देवी सुनीता देवी सहित महिलाये भी उपस्थित रही कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ