Breaking News

6/recent/ticker-posts

सुराणा जालोर के SC वर्ग के छात्र इन्द्रकुमार मेघवाल के हत्यारें को फांसी व पीड़ित परिवार को न्याय की मांग surana jalour trejdi

सीकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने  सुराणा जालोर के SCवर्ग के  छात्र इन्द्रकुमार मेघवाल के हत्यारें को फांसी व पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।
जालोर जिले के सुराणा गांव के अनुसूचित जाति के छात्र इन्द्रकुमार मेघवाल की मटके से पानी पीने पर निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा निर्मिमता पूर्वक पिटाई करने से हुयी हत्या के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सीकर द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सीकर पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर सीकर को हत्यारै को फांसी दिलाने व पीड़ित परिवार को 50लाख सहायता राशि देने व परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी देने व निजी स्कूलों में 28 प्रतिशत एससी वर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति की बाध्यता लागू करने सहित अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश कुमार पालड़ी ,एससी मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र कुमार गहलोत, भाजपा मुख्य प्रवक्ता रतन लाल सैनी ,एससी जिला उपाध्यक्ष सीताराम खटीक, उपाध्यक्ष पप्पू राम वर्मा खुडी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभकरण सर्वा मोर्चा मंडल शहर अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि एससी मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष सीताराम दानोदिया एससी मोर्चा पिपराली मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, भागीरथ,सुरेन्द्र , राधारानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ