चूरू, 8 दिसंबर। पंचायत राज आम चुनाव 2020 अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चार चरण में पड़े मतों की गणना मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया काॅलेज में संपन्न हुई। जिला परिषद रिटर्निंग अधिकारी डाॅ प्रदीप के गावंडे ने जिला परिषद सदस्य के चुनाव परिणाम घोषित किए एवं निर्वाचितों को प्रमाण पत्रा देकर शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी परिस देशमुख, मतगणना पर्यवेक्षक जसवंत सिंह, एडीएम राम रतन सौंकरिया, सीईओ आर एस चौहान, एसीईओ डाॅ नरेंद्र चौधरी, एसडीएम अभिषेक खन्ना, सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदोलिया सहित समस्त पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ प्रदीप के गावंडे ने बताया कि जिला परिषद वार्ड एक में भाजपा के सोहन लाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेंद्र सिंह लेघा को हराया। सोहन लाल को 14771 तथा महेंद्र सिंह लेघा को 14735 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 2 में भाजपा की अनिता चौधरी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की आरती को हराया। अनिता चौधरी को 14803 मत मिले, वहीं आरती को 14537 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 3 में भाजपा की गीता देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की रामप्यारी को हराया। गीता देवी को 15332 मत मिले, वहीं रामप्यारी ने 14139 मत प्राप्त किए।
जिला परिषद वार्ड 4 में भाजपा के नोरंग लाल सिलू ने कांग्रेस के सौरभ ढाका को हराया। सिलू को 14207 तथा सौरभ को 11702 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 5 में कांग्रेस की राजेस कंवर ने भाजपा की विमला कंवर को हराया। राजेस को 11859 तथा विमला को 10527 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 6 में भाजपा के राजकुमार ने कांग्रेस के नरेश कुमार को हराया। राजकुमार को 11349 तथा नरेश को 10835 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 7 में भाजपा की संतोष ने कांग्रेस की रूकमणी को हराया। संतोष को 12330 तथा रूकमणी को 12295 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 8 में भाजपा के मालीराम शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के कल्याण सिंह को हराया। मालीराम को 9774 मत मिले, वहीं कल्याण सिंह को 9756 मत मिले।
जिला परिषद वार्ड 9 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की कानी ने भाजपा की सुमन कंवर को हराया। कानी को 12599 मत मिले व सुमन को 10760 मत मिले।
वार्ड 10 में भाजपा के महेंद्र सिंह न्यौल ने कांग्रेस के महेंद्र कुमार को हराया। महेंद्र सिंह न्यौल को 11873 मत मिले, वहीं महेंद्र कुमार को 11773 मत मिले। वार्ड 11 में भाजपा की सुनीता ने कांग्रेस की लक्ष्मी को हराया। सुनीता को 11666 मत मिले, वहीं लक्ष्मी को 11589 मत मिले।
वार्ड 12 में भाजपा की ममता कंवर ने कांग्रेस की यशोदा कंवर को हराया। ममता को 13160 व यशोदा को 12359 मत मिले।
वार्ड 13 में कांग्रेस की कमला ने भाजपा की मीरा को हराया। कमला को 15232 मत मिले, वहीं मीरा को 12974 मत मिले।
वार्ड 14 में भाजपा की सुमन आजाद ने कांग्रेस की निर्मला को हराया। सुमन को 12702 तथा निर्मला को 12337 मत मिले।
वार्ड 15 से भाजपा की सुमन पूनियां ने कांग्रेस की नरेश देवी को हराया। सुमन को 12664 तथा नरेश को 11447 मत मिले।
वार्ड 16 में भाजपा के सत्य पाल ने कांग्रेस के संजीव कुमार को हराया। सत्य पाल को 12651 मत एवं संजीव कुमार को 9650 मत मिले।
वार्ड 17 में भाजपा के लोकराम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की कमला को हराया। लोकराम को 9177 मत व कमला को 9172 मत मिले।
वार्ड 18 में भाजपा के जगदीश प्रसाद ने कांग्रेस के विक्रम सिंह को हराया। जगदीश को 11396 तथा विक्रम को 8877 मत मिले।
वार्ड 19 में भाजपा की ममता ने कांग्रेस की सिलोचना को हराया। ममता को 11911 तथा सिलोचना को 10666 मत मिले।
वार्ड 20 में भाजपा के तिलोकाराम ने कांग्रेस के कृष्ण कुमार को हराया। तिलोकाराम को 12045 मत तथा कृष्ण को 10074 मत मिले।
वार्ड 21 में कांग्रेस की सुमन ने भाजपा की बिरमा देवी को हराया। सुमन को 11689 तथा बिरमा को 10095 मत मिले।
वार्ड 22 में कांग्रेस की विमला ने भाजपा की शांती को हराया। विमला को 12112 तथा शांती को 10273 मत मिले।
वार्ड 23 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्योकरण ने भाजपा के मनफूल को हराया। श्योकरण को 12232 तथा मनफूल को 11811 मत मिले।
वार्ड 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की नोरा ने भाजपा की चंदा कंवर को हराया। नोरा को 14335 तथा चंदा को 13453 मत मिले।
वार्ड 25 में भाजपा के गिरधारीलाल ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को हराया। गिरधारी को 13245 तथा जितेंद्र को 12547 मत मिले।
वार्ड 26 मेें भाजपा की दुर्गा मेघवाल ने कांग्रेस की शैलजा को हराया। दुर्गा को 13625 तथा शैलजा को 12594 मत मिले।
वार्ड 27 में भाजपा की वंदना आर्य ने कांग्रेस की सुशीला मेघवाल को हराया। वंदना को 16757 तथा सुशीला को 13928 मत मिले।
0 टिप्पणियाँ