Breaking News

6/recent/ticker-posts

नवलगढ़ के रमाकांत सोनी ने किया ऑनलाइन काव्य पाठ kavya path

 मंच श्योपुर (मध्य प्रदेश) के तत्वाधान में ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न शहरों से आमंत्रित सुप्रसिद्ध कवि/ कवयित्रियों ने अपनी विभिन्न विधाओं में सरस काव्य पाठ किया।सर्वप्रथम कवयित्री निर्मला डोंगरे जी सिहोरा द्वारा अपने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, इसके पश्चात कवयित्री मधु सिंह महक जी भीलवाड़ा,श्री कुमार जगदलवी जी रायपुर,कवयित्री सुधा बसोर जी वैशाली गाजियाबाद,कवयित्री अनीता शर्मा जी झाँसी,श्री पंडित सुदामा शर्मा जी गुना,कवयित्री कुमारी देविका श्री शुक्ला मुंबई,कवयित्री डा०कृष्णा आर्या जी नारनौल,श्री रमाकांत सोनी जी नवलगढ़ झुंझुनूं,कवयित्री सरिता नौहरिया जी पटियाला, कवयित्री डा० मंजु गुप्ता वाशी जी नवी मुंबई,श्री मिथिलेश कुमार सिंह बड़ागाँव वाराणसी,कवयित्री आभा सिंह जी लखनऊ,कवयित्री नगेन्द्र बाला बारेठ जी दिल्ली,श्री संजय बागड़ी जी अलवर ने अपना काव्य पाठ प्रस्तुत कर इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन को समापन तक पहुंचाया।इस काव्य सम्मेलन का बेहतरीन संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री विभा राज वैभवी जी ने किया तथा सभी आमंत्रित कवि/कवयित्रियों को बड़े ही अनोखे अंदाज में काव्य पाठ कराया।इस अवसर पर श्री सतीश कुमार दीक्षित जी बैराड़,श्री बसंत श्रीवास्तव जी शिवपुरी,श्री सतीश श्रीवास्तव जी करैरा,श्री हरीओम शरण शास्त्री जी श्योपुर,श्री प्रेम शंकर पाराशर जी शिवपुरी,श्री कृष्ण कांत पलिया सुयोग जी सबलगढ़,श्री प्रदीप भारद्वाज जी अलवर,श्री विजयेन्द्र मोहन जी बोकारो झारखंड,श्री नरेंद्र व्यास जी मनासा,श्री राकेश कुमार भटनागर जी शिवपुरी,श्री हरीश कुमार सोनी जी गुना,श्री कृष्ण मुरारी लाल मानव जी एटा, डा० राजेंद्र गुप्ता जी करैरा,मंच सलाहकार श्री मनीष शर्मा जी सबलगढ़, मंच संयोजिका सुधा चौधरी राज लखनऊ,अनीता बाला त्रिपाठी अनुपमा जी कानपुर नगर,सुदर्शन शर्मा जी दिल्ली,पुष्पा मिश्रा आनंद जी ग्वालियर,सुधा त्रिपाठी शुक्ला जी मुंबई,कुमारी चंदा देवी स्वर्णकार जी जबलपुर,दीपांजली दुबे जी कानपुर नगर, सुधा गोयल जी खुर्जा,गीता पांडेय जी रायबरेली ने अपने समसामयिक प्रतिक्रिया देकर सभी आमंत्रित कवि एवं कवयित्रियों का मनोबल बढ़ाया।अंत में मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सागर श्योपुर ने सभी आमंत्रित काव्य मनीषियों, श्रोताओं एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ