Breaking News

6/recent/ticker-posts

भाजपा शहर मंडल ने आज से सेवा सप्ताह की शुरुआत की मंडल महामंत्री विजय सोती ने Nawalgarh BJP

नवलगढ़ 
भाजपा शहर मंडल ने आज से सेवा सप्ताह की शुरुआत की मंडल महामंत्री विजय सोती ने बताया आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओ ने सेवा दिवस के रूप में मनाया | जिसके अंतर्गत कच्ची बस्तियों में मास्क व फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया | कार्यक्रम में आमजन को जागरूक करते हुए भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने कच्ची बस्तियों में लोगो को समझाया की मास्क व दो गज की दूरी का हमेशा ध्यान रखे , साथ ही संदेश दिया की भाजपा सामाजिक सरोकार की पार्टी है और इस सेवा दिवस व सेवा सप्ताह के रूप में हमारा प्रयास है की हर उस तबके तक पहुंच पाए जिन्हे समाज से जोड़ने की जरूरत है |
 इस अवसर पर किसान मो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद सैनी ने कार्यकर्ताओ से सेवा के संकल्प को अपने जीवन में उतारने की बात कही | इस अवसर पर मण्डल  उपाध्यक्ष महेंद्र  भूदेका, उपाध्यक्ष तरुण मिंतर , सँकल्प से सिद्धि अभियान संयोजक धर्मेन्द्र गढ़वाल, अल्पसंख्यक मो जिलामंत्री नदीम भाटी, जितेन्द्र घोड़ेला,रितिक स्वामी, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष ईमरान खान, विकास गुरी, नवीन गोड़, मनोज जोशी, प्रितम जोशी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ