भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष का नवलगढ में किया स्वागत
नवलगढ 16 सितम्बर 2022 भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित होने के बाद पहली बार नवलगढ आगमन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ सुमन कुलहरी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। वही महिलाओं ने डाॅ सुमन कुलहरी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही सीकर -नवलगढ सीमा से लेकर मुकुन्दगढ स्थित श्री सिद्वेश्वर शिव मंदिर तक डीजे के साथ में रैली निकाली गई। वही शिव मंदिर में डाॅ सुमन कुलहरी ने शिव आराधना की और खुशहाली की कामना की। वही मंदिर में संत चेतनदास महाराज से आशीवार्द लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने चुनरी ओढाकर डाॅ सुमन कुलहरी का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेशाउपाध्यक्ष डाॅ सुमन कुलहरी ने कहा कि किसानों के हितो के लिये काम किया जायेगा। उनकी मांगो को खेत से शाासन व प्रशासन तक पहुचाया जायेगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये काम किया जायेगा। किसानो के हक की लड़ाई लडी जायेगी और उनका हक दिलाया जायेगा। गौवंश पर जो संकट लम्पी वायरस आया हैं उसमें राजस्थान सरकार पूर्ण रूप से उदाशीन है। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल चुडीवाला, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचन्द सैनी, राजेश पुनिया,मूलचन्द भाम्बू, कैलाश सिहाग, किशोर मिठारवाल, भाजप नगरमण्डल अध्यक्ष मनोज सोनी, केडी यादव, पूर्व सहवृत सदस्य रतनलाल कुमावत, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष त्रिलोक सोनी, भाजयुमो के नगरमण्डल अध्यक्ष ललित गुरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्णगोपाल जोशी, विजय सेोती, हरीश मिश्रा, नदीम भाटी, अनिल मातवा, अशोक ओला, मुकेश कुमावत, जयदीप चौधरी, मनोज सुण्डा, सरोज कुमावत, संतोष देवी, अनिता, ज्योति, योगेश बेनीवाल, मनोज रूलानिया अशोक खीचड, अभिषेक गढवाल सहित कई कार्यकर्तागण ने डाॅ सुमन कुलहरी का स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ