Breaking News

6/recent/ticker-posts

भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री अरुण ज्योति हजारिका का नवलगढ़ सीमा पर स्वागत किया bjp yuwa morcha

नवलगढ़ : भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री अरुण ज्योति हजारिका आज झुंझुनूं जिले के प्रवास पर पधारने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ व भाजयुमो नवलगढ़ मंडल अध्यक्ष ललित कुमावत के नेतृत्व में नवलगढ़ सीमा पर स्वागत किया गया साथ ही एम एम मेरिज  गार्डन में जनसंघ के अध्यक्ष प दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ओर उन्हे श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्ष लगाया । इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री अरुण ज्योति हजारिका ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम हमारे बूथ को मजबूत करके अधिक से अधिक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ दिलाए साथ ही उन्होंने कहा की भाजयुमो भाजपा का हरावल दस्ता है हमे मिलकर आगामी चुनावों हेतु कमर कसनी है । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी यशपाल गुर्जर, जयराम दीक्षित, ललित कुमावत ,सुमित शर्मा,प्रशांत शर्मा, विजय सैनी , कुलदीप सिंह , इकलेश शर्मा, मेहुल सैनी, मोहित सिंगडोदिया, पार्षद हरि सिंह सोलंकी, मोहन चूड़ीवाल फूलचंद सैनी, मंडल महामंत्री विजय सोती, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष  कृष्ण गोपाल जोशी, संजय गढ़वाल, अनुज, शिवकुमार जेवरिया, राजू मराठा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ