#नवलगढ़_ग्रमीण_मण्डल_कार्यसमिति_बैठक
गोठड़ा नवलगढ़ के गोयनका गेस्ट हाउस मैं भाजपा ग्रामीण मंडल नवलगढ़ की कार्यसमिति बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी ने की ।कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री रोहितास मेघवाल झाझड़ ने किया मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी वह जिला प्रमुख माननीय हर्षिनी कुलहरी थी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र जी सारण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह मांठ, जिला परिषद सदस्य बीरबल जी गोदारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरबल यादव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू सैनी बतौर अतिथि थे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रमुख महोदया ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ तथा पन्ना प्रमुख की कार्य योजना विस्तार करें ।उन्होंने मंडल की कार्य योजना की भी प्रशंसा की। वर्तमान में कांग्रेस सरकार जिसे भी गठजोड़ करती है उसकी विदाई तय है आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर नवलगढ़ में कमल खिलाएंगे। यदि मेरे से संबंधित कोई भी कार्य हो तो आप सीधे आकर मुझसे किसी भी समय मिल सकते हो आपकी समस्या का समाधान मैं जरूर करूंगी। ओमेंद्र जी चारण ने संगठन के बारे में विस्तार रूप से बताया और कहा की संगठन मैं बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसको सही तरीके से मजबूत करने के लिए आदर्श मण्डल का निर्माण करे।युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय सिंह मांठ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान में युवाओं को आगे आकर देश को सही दिशा में ले जाना है।बीरबल गोदारा ने कहा संगठन में मंडल एक ऐसी इकाई है जिसके इर्द-गिर्द संगठन संगठनात्मक गतिविधियो का संचालन होता है।सीमेंट फैक्ट्री में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है युवाओं के साथ धोखा किया गया है जगह जगह खड्डे वह सड़क टूटी हुई है इसका निंदा प्रस्ताव कार्यसमिति में पारित किया गया। बीरबल यादव और मंजू सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ व मण्डल अध्यक्ष द्वारा युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा कि गयी। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।मण्डल कार्यसमिति के द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रूप सिंह राव,किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश धायल, मंडल मंत्री सुरेश खरवास, अमर ढाका,अरविन्द शर्मा,नेमीचंद यादव,प्रकास सैनी,संजय सैनी झाझड़ आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ