Breaking News

6/recent/ticker-posts

नवलगढ़ भाजपा शहर मंडल की कार्यसमिति आज बाबा मनोहरदास बगीची में सम्प्पन BJP Nawalgarh

नवलगढ़ भाजपा शहर मंडल की कार्यसमिति आज बाबा मनोहरदास बगीची में सम्प्पन हुई, कार्यसमिति की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री जयप्रकाश सैनी ने बताया मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल डूकिया रहे, अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल जोशी ने की विसिष्ट अतिथि के रूप में किसान मो प्रदेश कार्यसमिति फूलचंद सैनी रहे | मंडल की कार्य समिति में पहला सत्र उद्धघाटन सत्र रहा जिसके अंतर्गत मंचस्थ अतिथियों ने चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर वन्देमातरम के साथ बैठक का विधिवत शुभारम्भ किया उसके बाद अतिथियों का जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया |
 दूसरे सत्र में मंडल महामंत्री विजय सोती ने राजनैतिक प्रस्ताव कार्यकर्ताओ के बीच रखा जिसमे केंद्र सरकार की उपलब्धियों व वर्तमान राजस्थान की सरकार की विफलताओं को लेकर विस्तार से चर्चा के बाद मंडल उपाध्यक्ष रामचन्द्र सैनी ने इसका अनुमोदन किया,दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओ ने कोविड के समय जिन कार्यकर्ताओ ने सेवा करते हुए अपने प्राणो की आहुति दे दी उनको दो मिनिट का मौन रखकर  श्रद्धांजलि अर्पित की गई | 
तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप संगठनात्मक विषयो पर चर्चा करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल डूकिया ने कार्यकर्ताओ को पार्टी की रीती निति समझाते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ताओ को गर्व होना चाहिए की हम विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल के कार्यकर्ता है उन्होंने बताया जिन मुद्दों को लेकर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सता में आई आज धारा 370 , 35 A , तीन तलाक, राममंदिर जन्मभूमि ऐसे ऐतिहासिक फैसलों के साथ चाहे सामरिक नजर से देखे सर्जिकल स्ट्राइक , डोकलाम जैसे मामलो में  आज भारत पुरे विश्व को चकित कर दिया है , संगठन की दृस्टि से उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वाहन किया की अब भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की आगामी योजना के अनुसार सारी गतिविधि का केंद्र मंडल रहना है इसलिए आवश्यक है हम मंडल ईकाई, बूथ ईकाई व बूथ समितियों को मजुत करके संगठन को मजबूती प्रदान करे | अंतिम सत्र में अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल जोशी ने सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया व बगीची में वृछारोपण के साथ कार्यसमिति बैठक का समापन हुआ | 
कार्यसमिति बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र भूदेका, मण्डल उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद सोनी, पूर्व सहवर्त सदस्य रतनलाल कुमावत, आई टी सेल दिनेश कुमावत, ओबीसी मोर्चा विनीत घोड़ेला, मीडिया अरविंद शर्मा, एससी मोर्चा धर्मेंद्र गढ़वाल, युवा कार्यकर्ता शायर असवाल, युवा मोर्चा पूर्व जिलामंत्री सुनील सामरा, युवा मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, सेवा ही संगठन संयोजक ललित कुमावत, युवा मो विशाल सोलंकी, अल्प संख्यक मोर्चा नदीम भाटी, युवा मो इमरान, विक्रम गोस्वामी,बलराम नायक , आकाश नायक, रोहित बिसपतिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ