Breaking News

6/recent/ticker-posts

सरपंच संवाद में उठा बड़ा मुद्दा—पंचायतों को मुआवजा अधिकार देने की मांग। A major issue was raised in the Sarpanch dialogue – the demand for granting compensation rights to the Panchayats.

“मुख्यमंत्री से सीधे संवाद में सरपंच का बड़ा सुझाव—आकाशीय बिजली मुआवजा पंचायतों को मिले, E-KYC से मिले राहत”

“बजट से पहले सरपंच संवाद में उठा ग्रामीणों का दर्द—मुआवजा और पेंशन व्यवस्था में बड़े सुधार की मांग”

“सरपंच राजेन्द्र सैनी ने मुख्यमंत्री के सामने रखा ज़मीनी सच—E-KYC की बाध्यता से गरीब परेशान”

“ग्रामीण योजनाओं के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन का सुझाव—मृत्यु व नौकरी पर ऑटो बंद हों योजनाएँ”

“सरपंच संवाद में उठा बड़ा मुद्दा—पंचायतों को मुआवजा अधिकार देने की मांग”

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा बजट से पूर्व रखे गए सरपंच संवाद कार्यक्रम में बागोरिया की ढाणी के सरपंच/प्रशासक राजेन्द्र सैनी भी मुख्यमंत्री के साथ संवाद करने पहुंचे और मुख्यमंत्री को ग्रामीण विकास के हित में होने वाले महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में भी सुझाव दिया।
जिसमें सरपंच सैनी ने कहा कि किसानों के पशुओं व ग्रामीण परिवारो को आकाशीय बिजली से भारी नुकसान होने पर, इसके मुआवजे के लिए एसडीएम कार्यालय के बार बार चक्कर लगाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाता है ऐसे में पंचायतों को मुआवजा देने का अधिकार देना चाहिए जिससे गरीब परिवारों को तुरंत फायदा मिल सके। और वृद्धा पेंशन के लिए, खाद्य सुरक्षा में राशन के लिए तथा किसान निधि के लिए लाभान्वित परिवारों को हर वर्ष E KYC करवानी पड़ती है, ओर काफी परिवार जो किसी कारण वश या समय अभाव के कारण E KYC नहीं करवा पाते हैं उस स्थिति में इन परिवारों को सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है और बार बार ऑफिसो के चक्कर लगाने के बाद भी पुनः पेंशन चालू नहीं हो पाती है । ऐसे में सरकार के द्वारा ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करना चाहिए कि किसी मृत्यु होने पर या सरकारी जॉब लगने पर स्वतः ही संपूर्ण योजना बंद हो जाए और बाकी लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे l जिससे लाभान्वितों को बार बार E KYC करने से छुटकारा तो मिलेगा ही, बल्कि सरकार को भी किसी प्रकार के रिकवरी के नोटिस नहीं भेजने पड़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ