Breaking News

6/recent/ticker-posts

गायों को हरी घास खिलाकर मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य की निभाई परंपरा makar Sankranti par danpunya

गायों को हरी घास खिलाकर डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल ने मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य की निभाई परंपरा...
नवलगढ़ रामदेवरा चौक में गरीब बच्चों को बाटे बिस्किट पतंग रामदेव जी मंदिर दर्शन करने के बाद डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल ने गायों को हरा चारा खिलाकर गरीब बच्चों को पतंग और बिस्किट वितरण कर मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य की परंपरा निभाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया कि हमें गौ माता के प्रति सेवा भाव रखना चाहिए गाय में सभी देवी देवताओं का दर्शन सनातन धर्म में माना गया है वही गणेशपुरा रामदेवरा से माता बहनों ने रामदेव जी एवं शनि महाराज के भजन गाकर प्रार्थना की सभी पूरे वर्ष प्रसन्न रहें स्वस्थ रहें गायों की सेवा करते रहें, भगवती बुआ ने रामदेवरा में जिन्होंने 50 वर्षों तक बाबा रामदेव जी की प्रातः कालीन आरती महिला मंडल के साथ भजनों के साथ करती रही उन्होंने बताया मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान उत्तरायण में आते हैं उस समय पुण्य काल होता है इस समय में भजन कीर्तन एवं दान पुण्य का महत्व होता है स्नान का महत्व होता है गरीब नारायण की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है भगवान शनि महाराज के दर्शन एवं काले तिल और तेल चढ़ाने से पूरे वर्ष स्वास्थ्य अच्छा रहता है परिवार सुखी संपन्न होते हैं वही साथ में संस्कार बच्चों में आते हैं सेवा भाव जागृत होता हैसरला, हेमलता दादी, मोहनी, वर्षा, सोनू देवी, सन्तोष सैनी, एवं अन्य महिला पुरुषों व बच्चों ने मिलकर खिलाया गायों को हरा चारा, पंडित नथमल शर्मा ने कहा पुण्य काल में रामचरितमानस सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ आदि करने से जीवन सुखी होता है एवं ब्राह्मण सेवा करने से सनातन धर्म की परंपरा का निर्वहन होता है अतः गो ब्राह्मण हिताय भगवान श्री कृष्ण के संदेश को समझकर धर्म कर्म करते रहना चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ