Breaking News

6/recent/ticker-posts

भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल को बनाया झुंझुनू जिला प्रभारी Dr.Suman kulhari Gadhwal

भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल को बनाया झुंझुनू जिला प्रभारी। 
राजस्थान प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएंगी।जिसके कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल को झुंझुनू जिले का प्रभारी बनाया गया है।इन जन आक्रोश यात्राओं में विशेष रुप से जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान जन आक्रोश चौपाल के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में किए जाएंगे 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक प्रत्येक विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ,किसान जन  आक्रोश चौपाल' के कार्यक्रम को जिले में  प्रभावी रूप से किए जाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ग्राम संयोजक दो सह संयोजक और एक महिला सह संयोजक का गठन किया जाएगा जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसके झुन्झुनूं जिला प्रभारी डॉक्टर सुमन कुलहरी गढ़वाल को एवं संयोजक श्री रतन सिंह तोमर सह संयोजक श्री रोहतास ठोलिया सहसंयोजक सही राम गुर्जर सह संयोजक श्री सतीश चौधरी सह संयोजक श्री मूलचंद सैनी को नियुक्त किया इस कमेटी के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसी प्रकार कमेटियों का गठन होगा एवं किसान जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया जाएगा भाजपा के इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मैं किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा सभी प्रकार की जनता की समस्याओं को लिखित शिकायत के रूप में दर्ज किया जाएगा और इसके समाधान की रूपरेखा तैयार की जाएगी भारतीय जनता पार्टी इस चुनावी वर्ष में सभी प्रकार की ग्रामीण शहरी जनता व किसानों की आवाज बनकर किसानों के मुद्दों को दमदार तरीके से उठाएगी एवं इसका समाधान करने का प्रारूप पेश करेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ