राज्य राजस्थान के सीकर जिले में धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेवद बड़ी के गांव सेवद बड़ी के सभी ग्राम वासियों द्वारा एक पेड़ एक व्यक्ति अभियान के तहत आज वृक्षारोपण की शुरुआत करके जन जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण विकास के लिए बहुत ही अच्छा कदम उठाकर लोगों को समझाया है कि पेड़ पौधे लगाने से जन जीवन की सुरक्षा के लिए भविष्य में लोगों के सांस लेने के लिये प्रोटीन विटामिन की कमियों को दूर करने मे पेड़ पौधे ही हमारी मदद कर सकते हैं हमारे गांवो में वातावरण को शुद्ध करने के लिये आज के समय पेड़ पौधे द्वारा पर्यावरण की बहुत अधिक आवश्यकता है पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। इसी प्रकार आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों की भी अहम भूमिका होती है। पेड़-पौधे जहां जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं वहीं खाद्य, जल एवं आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों का भी बड़ा योगदान होता है
पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। अगर पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु कम होते चले जाएंगे। आहार श्रृंखला में भी पेड़ पौधों की भूमिका कम नहीं है। शाकाहारी जीव जंतु पेड़ पौधों को परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से खाते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो शाकाहारी जीव कम हो जाएंगे, जिसके चलते मांसाहारी जीवों पर कुप्रभाव पड़ेगा और आहार श्रृंखला कमजोर होती चली जाएगी।
आज भी क्षेत्र में कई पर्यावरणविद एवं समाजसेवी पेड़ों को बचाने में लगे हुये है और हर वर्ष मे 100 पेड़ नये लगाकर पर्यावरण का विकास करने मे दुनिया और पशु पक्षियों का बचाव करने में लगे हुये हैं इससे पहले सेवद बड़ी ग्राम में सभी ग्राम वासियों की तरफ से पहले वाले अभियान के तहत लगाये गये 100% पेड़ पौधों में से 90% पेड़ पौधे गांव वालों की मेहनत से सफलतापूर्वक हरे भरे हो कर सक्शेजफूल हो चुके हैं |
0 टिप्पणियाँ