Breaking News

6/recent/ticker-posts

शहीद दिवस के उपलक्ष पर शांति मार्च का आयोजन किया Organized a peace march on the occasion of Martyrs' Day

30 जनवरी 2022 जिला प्रशासन जिला युवा बोर्ड नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राजस्थान राज्य स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के युवाओं के माध्यम से जिला मुख्यालय पर शहीद दिवस के उपलक्ष पर शांति मार्च का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर कार्यालय स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित किये।
तत्पश्चात रामधुन का आयोजन किया गया। साथ ही कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार युवाओं द्वारा शांति मार्च का आयोजन किया गया जिससे अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारा सिंह मीणा , रामचंद्र पिलानिया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह मार्च जिला कलेक्टर कार्यालय से कल्याण सर्किल होते हुए ,अहिंसा सर्किल तापड़िया बगीची तक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर खेल स्टेडियम से खिलाड़ी युवा नेहरू युवा केंद्र से स्वयंसेवक एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड से स्काउट एवं गाइड , रोवर रेंजर, आपदा प्रबंधन के सदस्य एवं युवाओं ने भाग लिया इनके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
 गांधी आयोजन समिति सदस्य शिव भगवान नागा, इतिहासकार महावीर  पुरोहित, 
सीकर एसडीएम गरिमा लाटा, प्रशासनिक सुधार विभाग के सहायक निदेशक राकेश लाटा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओम प्रकाश राड़, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी तरुण जोशी, स्काउट सचिव महेंद्र पारीक , पुरुषोत्तम चेजारा, मनोहर लाल , धनराज सैनी,दुर्गेश, कविता, जितेंद्र,रोनित, विजय सहित अनेक लोग उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ