विद्यार्थी परिषद ने किया मंत्री निवास का घेराव
सीकर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीकर इकाई द्वारा शनिवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के निवास स्थान का घेराव किया गया। जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह दूधवा ने बताया कि आरएएस भर्ती 2018 में शिक्षा मंत्री ने अपने ससुराल पक्ष का पूरा ख्याल रखते हुए ससुराल पक्ष में जो अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उनको साक्षात्कार में बहुत अच्छे अंक दिलवाकर सफल घोषित करवा दिया। इतना भ्रष्टाचार होने के बाद भी राज्य सरकार मौन बैठी हैं। लोक सेवा आयोग के सदस्य तथा आयोग अध्यक्ष भी इस कृत्य में शामिल हैं। जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सरकार के मंत्री और आयोग दोनों ने मिलकर अपने चाहतों को आरएएस साक्षात्कार में अच्छे अंक देकर उन्हें सफल घोषित करवा लिया,
जिससे दिन रात कडी़ मेहनत एवं पढ़ाई करके साक्षात्कार तक पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों के सपने धूमिल हो गए हैं। साथ ही गरीब, किसान वर्ग के अभ्यर्थी अब कुछ नहीं कर पा रहे हैं तथा उनके मन में सरकार व आयोग के प्रति गहरा असंतोष हैं। शुक्रवार पूरे राजस्थान में जिला मुख्यालयों पर घेराव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद ने इस दौरान मंत्री आवास का घेराव किया तथा आरएएस भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शहर से दूर छोड़ दिया। इस दौरान ज़िला संयोजक त्रिभुवन सिंह, नीतीश बुरड़क, अमित सैनी, सुभाष भामू, अभिषेक माथुर, सौरभ सिंह, अभिषेक पचार, लोकेश मलकेड़ा, आयुष गौड़, सचिन शर्मा, सुमित तिवारी, चेतन राठौड़, उत्तम चौधरी, नीतिश शर्मा, मामराज मीना, मोहित बूटोलिया, विनीत सोनी, बीजू जाट सहित सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ