Breaking News

6/recent/ticker-posts

खेतड़ी विधायक ने दिया बर्थ डे रिटर्न गिफ्टपौधारोपण अभियान से पांच लाख रूपए दिए khetari vidhayak ne diye 5lakh

खेतड़ी विधायक ने दिया बर्थ डे रिटर्न गिफ्ट
पौधारोपण अभियान से पांच लाख रूपए दिए
झुंझुनूं. 
झुंझुनूं के खेतड़ी से विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्रसिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सर्किट हाउस में नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा के नेतृत्व में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और डॉ. सिंह को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. जितेंद्रसिंह ने नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा द्वारा जिले भर में  चलाए जा रहे 11 लाख पौधे लगाने के अभियान को सराहा और अपने विधायक कोटे से इस अभियान को और गति देने के लिए पांच लाख रूपए दिए। 
पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. सिंह ने और विधायकों से भी इस अभियान में मदद देने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस दिशा में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। ताकि वे पूरे प्रदेश के विधायकों को निर्देश दें कि जैसे कोरोना काल में मेडिकल संसाधन के लिए उन्होंने आह्वान किया था। वैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी विधायकों से पौधों को लगाने और पेड़ों के संरक्षण के लिए भी विधायक कोटे से पैसे देने का आह्वान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ