Breaking News

6/recent/ticker-posts

बंगाल हिंसा लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय..... लक्ष्मण राम सैनी bangal hinsa

बंगाल में दंगे ,उदयपुरवाटी में विरोध
 रिपोर्ट सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी lबीजेपी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के  आह्वान पर उदयपुरवाटी नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी के नेतृत्व में टीएमसी के खिलाफ विरोध  जताया गया l  नगर मंडल अध्यक्ष  सैनी ने बताया कि बंगाल के नंदिग्राम के कई हिस्सों में टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है जिसमे कई कार्यकर्ताओं को जान भी चली गई है और बंगाल में तनाव का माहौल बन गया है। टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पार्षद घनश्याम स्वामी ने  कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही बंगाल हिंसा लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय है इसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी भर्त्सना करती है l उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है l भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध  जताते हुए माथे पर काली पट्टी बांध कर किया गया।  इस दौरान पार्षद सीताराम जांगिड़, मनीष जांगीड़,  घनश्याम स्वामी,तेजस छीपा,पिंटू शेखावत, श्रीराम जांगिड़ आदि मौजूद रहे। कोरना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी गाइडलाइन की पूर्णतया पालना करते हुए  भाजपा नगर मंडल एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ